बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के छोटे नवाब यानि तैमूर अली खान आए दिन मीडिया में छाए रहते हैं। तैमूर की क्यूटनेस का हर कोई दिवाना हैं और लोग उनकी इस क्यूटनेस का राज जानना भी चाहते हैं। बता दें कि इस पर हाल ही में करीना कपूर ने कुछ खुलासे किए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि तैमूर की क्यूटनेस को लेकर क्या कहती हैं करीना।
खुद रखती हैं तैमूर का ख्याल
तैमूर के जन्म से पहले करीना ने बच्चों के पालन पोषण पर इतनी रिसर्च की है कि अब वह एक्सपर्ट मां बन चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में करीना ने बताया कि वो कैसे तैमूर का ख्याल रखती हैं। इतना ही नहीं, वह इसके बारे में भी अब लोगों को भी बताने लगी हैं।
करीना ने शेयर किए अपने अनुभव
बच्चों की सेहत से जुड़े मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में करीना ने बच्चों की देखभाल से जुड़ी कई जानकारी दी। करीना ने यहां लोगों से अपने अनुभव भी शेयर किए। करीना ने कहा, 'तैमूर के पैदा होने के बाद मेरी पूरी जिंदगी उसी की हो चुकी है और हर मां अपने बच्चे की सेहत के लिए हमेशा फिक्रमंद रहती है। किसी के घर में खासतौर से कोई बच्चा अगर बीमार हो जाए तो पूरा परिवार परेशान हो जाता है। किसी बड़े की बीमारी में इतनी दिक्कत नहीं होती।'
तैमूर की क्यूटनेस का राज
करीना ने कहा कि मेरी रिसर्च के मुताबिक, बच्चों को बीमारियों से बचाने का पहला कदम है, टीकाकरण। जन्म से पहले और बाद में बच्चों को टीका लगवाने से वह कई बीमारियों से बचे रहते हैं। ये जानने के बाद मैंने ना सिर्फ तैमूर बल्कि खुद को भी टीके लगवाए।
टीकाकरण क्यों है जरूरी?
टीकाकरण जिसे वैक्सीनेशन भी कहा जाता है, बच्चों के लिए बेहद जरुरी है। इससे ना सिर्फ बच्चे के इम्यून सिस्टम मजबूत होता है बल्कि वह कई बीमारियों से भी बचा रहता है। बच्चे के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को भी वैक्सीनेशन जरूर करवाना चाहिए।
प्रेग्नेंसी में करीना लेती थी ये डाइट
करीना ने बताया कि उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी टाइम को खूब एंजॉय किया और जमकर पानी पीने के साथ घी व हरी सब्जियां खाईं। साथ ही करीना महिलाओं को सलाह देती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रेकफास्ट स्किप नहीं करना चाहिए। उन्होंने डॉक्टर से ना सिर्फ रेगुलर चेकअप करवाएं बल्कि उनकी हर सलाह भी मानी। इन सब चीजों से बेबी एकदम स्वस्थ पैदा हुआ।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP