24 APRWEDNESDAY2024 10:43:40 AM
Nari

सोने से पहले अगर नहाएंगे तो मिलेंगे ये 5 फायदे

  • Edited By Meenu bala,
  • Updated: 10 Jul, 2018 12:11 PM
सोने से पहले अगर नहाएंगे तो मिलेंगे ये 5 फायदे

रात को नहाने के फायदे  : दिन की शुरूआत में तो सभी नहाते हैं लेकिन रात को सोने से पहले कोई-कोई ही नहाते हैं। क्या आप जानते हैं कि रात को सोने से पहले नहाने से शरीर को कितने फायदे मिलते हैं? गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में लोगों को रात को सोने से पहले प्रॉब्लम के हिसाब से ठंडे या गर्म पानी से जरूर नहाना चाहिए। इससे शरीर की गंदगी तो साफ होती है साथ ही में सारे दिन की थकान भी दूर हो जाती है। आइए जानिए रात को सोने पहले नहाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

1. हाई ब्लड प्रेशर से मिलें राहत
हाई ब्लड प्रेशर या बुखार होने पर रात को सोने से पहले गर्म पानी से नहाना काफी फायदेमंद है। इससे शरीर से पसीना निकलता है जिससे शरीर जल्दी ठंडा होता है।

2. अच्छी नींद

PunjabKesari
कामकाज की थकावट और तनाव के कारण कुछ लोगों को नींद नहीं आती। इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए रात को सोने से पहले पानी में थोड़ा-सा एसेंस ऑयल मिलाकर 1 बार जरूर नहाएं। इससे शरीर की थकावट दूर होगी और रात को अच्छी नींद भी आएगी। 

3. ब्लड सर्कुलेशन
सोने से पहले ठंडे पानी से नहाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जो हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा शरीर बीमारियों में बचा रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

4. वजन होगा कम

PunjabKesari
मोटापा केवल जिम में पसीना बहाकर या डाइटिंग करके ही नहीं घटाया जा सकता बल्कि रात को सोने से पहले नहा कर भी कम किया जा सकता है। नहाने के लिए गर्म पानी या फिर अधिक ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। इससे शरीर की कैलोरी बर्न होगी और वजन भी आसानी से कम होगा। 

5. स्किन करेंगी ग्लो
रात को नहाने से दिनभर की धूल-मिट्टी और गंदगी से राहत मिलती है। इससे स्किन पर रूखापन और मुंहासे भी नहीं होते साथ में स्किन ग्लो करने लगती है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News