19 APRFRIDAY2024 12:07:20 AM
Nari

अगर आप भी हैं दिल के मरीज तो फॉलो करें ऐसा डाइट प्लान

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 04 Jul, 2018 09:31 AM
अगर आप भी हैं दिल के मरीज तो फॉलो करें ऐसा डाइट प्लान

हार्ट पेशेंट के दिल की कार्यक्षमता एक स्वस्थ व्यक्ति के दिल की क्षमता से कम होती है। इसलिए उन्हें अपनी डाइट का खास ख्याल रखना पड़ता है। हार्ट पेशेंट की सबसे बड़ी मुश्किल यह कि वह सामान्य लोगों की तरह डाइट नहीं ले सकते। क्योंकि उन्हें बहुत सारे मेडिकल ट्रीटमेंट लेने पड़ते हैं। इसलिए उन्हें एक्सरसाइज के साथ-साथ ऐसी डाइट लेनी चाहिए, जोकि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखें। आज हम आपको बताएंगे कि दिल के मरीजों के लिए क्या खाना सही होता है और उन्हें किस चीज से परहेज करना चाहिए।
 

दिल के मरीजों के लिए सही आहार
1. ओट्स
फाइबर युक्त ओट्स का सेवन कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने में मदद करता हैं। साथ ही, आंत के ट्रांजिट टाइम में वृद्धि करते हैं और ग्लूकोज के अवशोषण को कम करते हैं। आप इसे चपाती या किसी अन्य तरीके से डाइट में शामिल कर सकते हैं। दिल के मरीजों के लिए यह एक हेल्दी ब्रेकफास्ट है।

PunjabKesari

2. विटामिन सी युक्त आहार
विटामिन सी दिल की बीमारियों को कम करने में मददगार है। इसलिए दिल के मरीजों को विटामिन सी युक्त खाना जैसे संतरा, नींबू और आंवला आदि को अपने डाइट चार्ट में शामिल करना चाहिए।
 

3. सोया और टोफू
सोया और टोफू प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और पोली-अनसैचुरेटिड फैट से भरपूर होता है, जो कि दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल में रखता है।
 

4. ब्लूबेरीज और अनार
ब्लूबेरीज या पॉलीफेनॉल्स में एंथोसायनिन और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है, जोकि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसलिए दिल के मरीजों के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है।
 

5. नट्स
बादाम और अखरोट दिल के लिए अच्छे होते हैं। इनमें विटामिन ई होता है। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह ओमेगा3 फैटी एसिड से भरपूर होता है।

PunjabKesari

6. मछली का सेवन
ओमेगा3 फैटी एसिड से युक्त मछली का सेवन एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम करता है। इससे न सिर्फ हार्ट पेशेंट स्वस्थ रहते हैं बल्कि यह दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा भी कम करता है।
 

7. जैतून का तेल और अलसी के बीज
जैतून का तेल मोनोसैचुरेटेड फैट का अच्छा स्रोत है, जो कि कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर दोनों कम करता है। इसके अलावा दिल के मरीजों को रोजाना 1 छोटा चम्मच अलसी के बीज या चिया सीड्स का सेवन भी करना चाहिए।
 

8. हरी सब्जियां
अगर आप भी हार्ट पेशेंट है तो अपनी डाइट में हरी सब्जियां जैसे- ब्रोक्ली, पालक और मटर आदि शामिल करें। यह आपको कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है और आप हार्ट अटैक के खतरे से बचे रहते हैं।
 

इन चीजो से करें परहेज
अगर आप दिल के मरीज है तो ज्यादा चीनी, नमक, मैदा, पॉलिश वाले चावल, ज्यादा तला हुआ भोजन और मांसाहारी आहार का सेवन न करें। इन चीजों में कार्बोहाइड्रेट होता है, जिसे खाने से शरीर में थिएमाइन की कमी हो जाती है और हृदय की मांसपेशियां भी कमजोर हो जाती हैं। दिल के मरीजों के लिए आइसक्रीम, केक, पेस्ट्री, सॉफ्ट ड्रिंक और क्रीम रोल का सेवन भी हानिकारक होता है। इसके अलावा हार्ट पेशेंट होने पर धुम्रपान, शराब और सिगरेट पीना भी आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए इन चीजों से दूर रहें।

PunjabKesari

इन बातों का भी रखें ध्‍यान
1. दिल के मरीजों को अपने भोजन में दिनभर में 2-3 चम्मच घी और 4-5 चम्मच तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

2. सेब के मुरब्बे का सेवन हृदय रोगियों को विशेषकर करना चाहिए।

3. हल्के-फुल्के व्यायाम तथा सुबह की सैर को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।

4. एक गिलास मलाई वाले दूध 2 चम्मच शक्कर और 3-4 बादाम मिलाकर सुबह के समय पीएं। इससे दिल के मरीजों को फायदा मिलता है। इसके अलावा दिल के मरीजों के लिए दूध, जौ, बादाम, टमाटर, चैरी, मछली, बीटा ग्लूकोज बहुत फायदेमंद है।

5. दिल के मरीजों को समय पर भोजन करना चाहिए और अपनी समय-समय पर जांच करवाते रहना चाहिए।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News