25 APRTHURSDAY2024 10:54:50 AM
Nari

बार-बार कपडों का रंग हो रहा है फेड तो अपनाएं ये टिप्स

  • Updated: 18 Jul, 2017 01:08 PM
बार-बार कपडों का रंग हो रहा है फेड तो अपनाएं ये टिप्स

रंगीन कपड़ों की देखभाल : स्टाइलिश और ब्रॉडेड आउटफिट्स पहनने का शौंक हर किसी को होता है। मूड तक खराब हो जाता है जब इनको धोते समय रंग फेड हो जाए। जिससे पसंदीदा ड्रैस और पैसे दोनों ही बर्बाद हो जाते हैं। कई बार डिटर्जेंट हार्ड होने के कारण कपड़ों के धागों का रंग निकलकर दूसरे कपड़ों को भी खराब कर देता है। जिससे नए कपड़े भी पुराने लगने लगते है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसे इस्तेमाल करने से कपड़ों का रंग फेड नहीं होगा।

 

1. कपड़ों को अलग-अलग धोना
कपड़े धोते समय ध्यान रहें की सभी कपड़ों को एक साथ न धोएं। हल्के और डार्क रंग के कपड़ो को अलग-अलग करके धोएं। इससे कपड़ो पर एक-दूसरे का रंग नहीं लगता।

 

2. सिरका में डुबोना
इनको धोने से पहले 10-15  मिनट के लिए सिरके में डुबो दें। कुछ देर बाद हल्के हाथों मल कर धो लें। इससे कपड़ों का रंग भी नहीं निकलेगा और उनकी चमक भी बनी रहेगी।

 

3. धूप से बचाएं
अक्सर नाजुक फैब्रिक को धूप में सुखाने से उनका रंग फीका पड़ जाता है। कपडें धोने के बाद अच्छे से निचोड़कर और फटकार कर रस्सी पर सूखने के लिए डालें। इनको ज्यादा तेज धूप में सुखाने के बजाए छांव में सुखाएं और कपड़े हमेशा उल्टा करके ही रस्सी पर डालें। इस तरह से कपड़ो का रंग फेड नहीं होगा।

 

4. ठंडे पानी में धोएं
गर्म पानी में कपड़े धोने से उनका रंग उतर जाता हैं इसलिए कपड़ो धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाव करें। इससे कपड़े मुलायम और चमकदार रहेंगे।

Related News