डायबिटीज की समस्या : डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जोकि साइलेंट किलर की तरह अटैक करती है। यह समस्या पुरूषों से ज्यादा महिलाओं में देखने को मिलती है। पहले यह बीमारी 40 की उम्र के बाद होती है लेकिन आजकल महिलाएं किसी भी उम्र में इसका शिकार हो रही हैं। महिलाओं में डायबिटीज के लक्षण पुरूषों से अलग होते हैं। ऐसे में तेजी से फैल रही इस बीमारी के बारे में महिलाओं को पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं महिलाएं क्यों हो रही हैं डायबिटीज की शिकार और क्या हैं इसके लक्षण।
महिलाएं क्यों हो रही हैं डायबिटीज की शिकार
यह समस्या पुरूषों से ज्यादा महिलाओं में देखने को मिलती है, जिसका कारण हार्मोन असंतुलन के साथ शरीर में पोषक तत्वों की कमी है। इसके अलावा समय के साथ-साथ महिलाओं के शरीर में पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा तेज और जल्दी बदलाव होते हैं इसलिए डायबिटीज का खतरा महिलाओं को ज्यादा होता है, खासकर उन महिलाओं को जिनका वजन ज्यादा हो। वहीं, शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण भी महिलाएं आसानी से डायबिटीज की चपेट में आ जाती हैं।
महिलाओं में डायबिटीज के लक्षण
1. अधिक प्यास लगना
बार-बार प्यास लगना या यूरिन आना भी डायबिटीज का संकेत हैं। दरअसल, खून में शुगर की मात्रा ज्यादा होने के कारण वह यूरिन के रास्ते बाहर निकलता है, जिससे आपको बार-बार पेशाब आना और प्यास लगने की समस्या हो सकती है।
2. वैजाइनल इंफेक्शन
वैजाइनल इंफेक्शन या गुप्तांगों के पास छालों की समस्या होने पर उसे अनदेखा न करें क्योंकि ऐसा डायबिटीज के कारण भी हो सकता है। इसके कारण योनि के आसपास खुजली, लालिमा, अनियमित योनि स्राव, दुर्गंध या यूरीन के समय दर्द या जलन जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं। हालांकि ऐसा तंग कपड़े, किसी प्रकार की क्रीम या सफाई का ध्यान न रखने के कारण भी हो सकता है।
3. सिरदर्द होना
अगर आपको भी 3-4 हफ्तों से लगातार बेवजह सिरदर्द रहता है तो तुरंत डायबिटीज का चेकअप करवाएं। डायबिटीज के कारण शरीर में इंसुलिन बनना बंद हो जाता है, जिससे आपको सिरदर्द की शिकायत हो जाती है।
4. बेवजह थकान होना
डायबिटीज के कारण खून में शुगर लेवल बढ़ जाता है और इंसुलिन बनना भी बंद हो जाता है। इसके कारण आपको हर समय थकान की शिकायत होने लगती है इसलिए ऐसा लक्षण दिखने पर तुरंत चेकअप करवाएं।
5. धुंधला दिखाई देना
टाइप 1 डायबिटीज में महिलाओं को कम और कभी-कभी घुंधला दिखाई देने लगता है। इतना ही नहीं, इसके कारण महिलाओं में रेटिनोपैथी नाम की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है, जिसके कारण अंधापन भी हो सकता है।
6. स्किन प्रॉब्लम
स्किन में रैशेज, खुजली, जलन और दानें निकलना भी डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं। डायबिटीज में संक्रमित बीमारियों और स्किन प्रॉब्लम्स आदि भी होने लगती है।
7. शारीरिक क्षमता में कमी
रक्त में शर्करा की मात्रा दिन में लंबे समय तक अधिक बनी रहे, तो शरीर ऊर्जा के लिए वसा का ज्यादा इस्तेमाल करने लगता है। इससे आपको थकावट के साथ मानसिक और शारीरिक थकान भी महसूस होने लगती है।
8. वजन कम होना
वैसे तो वजन कम होना का लक्षण टाइप 1 डायबिटीक महिलाओं में अधिक देखा जाता है। मगर लंबे समय तक टाइप 2 डायबिटीज का इलाज न करवाया जाए तो उन्हें भी वजन घटने की शिकायत का सामना करना पड़ सकता है।