19 APRFRIDAY2024 9:13:24 AM
Nari

फोन व्यस्त मिलने पर पति ने पत्नी की हत्या कर शव के किए टूकड़े

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 23 Sep, 2019 04:48 PM
फोन व्यस्त मिलने पर पति ने पत्नी की हत्या कर शव के किए टूकड़े

पती पत्नी का रिश्ता कितना भी मजबूत क्यों न हो लेकिन एक शक कई बार रिश्ते को खत्म करने के लिए काफी होता है। वहीं दिल्ली में एक पती ने अपनी पत्नी पर किए एक शक के कारण न केवल अपना शादीशुदा रिश्ता खत्म किया बल्कि उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद भी जब उसका गुस्सा शांत नही हुआ तो उसने शव के की टूकड़े कर दिए। 

शक के कारण की हत्या

यह घटना दिल्ली के प्रेमनगर इलाके की हैं यहां पर एक पति ने शक के चलते न केवल अपनी पत्नी की हत्या की बल्कि उसकी उसके छोटे- छोटे टूकड़े कर फेक दिए। जानकारी के अनुसार हार्डवेयर इंजीनियर आशु की पत्नी सीमा सारा दिन फोन में व्यस्त रहती थी। जिस कारण आशु को उस पर शक होने लगा। उसने काल डिटेल चेक कर जांच करने की कोशिश की लेकिन फोन पर लॉक लगा होने के कारण वह ऐसा नही कर पाया। शक बढ़ने के कारण दोनों में मारपीट होने लगी। एक रात उसने पत्नी का गला घोंटकर कर उसके शव के एक दर्जन टूकड़े कर सेप्टिक टैंक में डाल दिए। इतना ही नही आरोपी ने खुद इस बारे में पुलिस स्टेशन में आकर जानकारी दी। 

PunjabKesari,Nari

वहीं इस घटना पर केस दर्ज करवाते हुए सीमा के परिवार के सदस्यों ने आशु पर दहेज का आरोप लगाया गया हैं। उन्होंने कहा कि आशु बेटी को दहेज के लिए आगे भी प्रताडित करता रहता था। वह उसे मायके से पैसे व समान लाने के लिए कहता था मना करने पर वह उसे मारता भी था। वहीं लोगों का कहना है कि उन्होंने सीमा को घर आते हुए तो देखा था लेकिन हत्या के समय उसकी किसी भी तरह की चीख नही सुनी हैं। 

PunjabKesari,nari

खुद दी अपना सास को जानकारी 

आशु ने खुद अपनी सास चमेली देवी को रात साढ़े दस बजे इस घटना के बारे में जानकारी दी। दमाद की बात सुन कर सास को लगा की आशु शायद मजाक कर रहा है। इसलिए उसने उसकी बातों पर यकीन नही किया लेकिन बेटी के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने चमेली देवी को इस बारे में जानकारी दी। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News