18 APRTHURSDAY2024 11:43:40 PM
Nari

72 साल पहले शुरु हुई ऐसी प्रेम कहानी, शादी के बाद 71 साल बाद एक साथ मरे पति व पत्नी

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 17 Jul, 2019 11:47 AM
72 साल पहले शुरु हुई ऐसी प्रेम कहानी, शादी के बाद 71 साल बाद एक साथ मरे पति व पत्नी

हीर रांझा इनकी लव स्टोरी को हर कोई जानता है, क्योंकि यह अपने समय में काफी महशूर रही। आज कल के ऑनलाइन डेटिंग में सच्चा प्यार या लव स्टोरी ढूंढना थोड़ा मुश्किल लगता हैं। लेकिन पुराने कपल्स की आज भी ऐसी लव स्टोरी है जो कि सबके दिलों को पिघला कर आखों में आंसू ला देती हैं। ऐसी ही एक कहानी है 71 साल पहले शादी करने वाले कपल हर्बर्ट डेलाइगल और मर्लिन की। दोनो पति पत्नी में इतना प्यार था कि दोनों की मौत में 12 घंटे का ही अंतर था। 

PunjabKesari

1 साल की डेटिंग फिर की शादी 

72 साल पहले इन दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरु किया। उसके एक साल बाद ही दोनों ने शादी कर ली। दोनो की कहानी एक कैफे से शुरु हुई थी। उस समय डेलाइगल 22 और मर्लिन 16 साल की थी। मर्लिन कैफे में काम करती थी, हर्बर्ट अपने दोस्तों से मिलने वहां पर जाया करता था। जब उन्होंने पहली बार मर्लिन को देखा तो वह देखते ही रह गए। कुछ देर सोचने के बाद उन्होंने मर्लिन को डेट पर जाने के लिए पूछ लिया। एक साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया, उसके बाद हर्बर्ट ने उन्हें शादी के लिए प्रप्रोज किया। 

जर्मनी में एक साथ बिताए 6 साल 

दोनों ने एक साथ जर्मनी में एक साथ 6 साल बिताएं। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने सेना में अपनी सेवा दी। हर्बर्ट ने कोरिया व वियतनाम में नौकरी की। 22 साल की सेवा के बाद वह सेना से रियाटर हो गए। 

PunjabKesari

एक साथ जिदंगी के 71 साल 

दोनों ने एक दूसरे के साथ अपनी शादीशुदा जिदंगी के 71 साल बड़ी ही खुशी के साथ गुजारे हैं। 94 साल के हर्बट और 88 साल की मर्लिन फ्रांसिस ने शुक्रवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस कपल्स के परिवार में इनके  6 बच्चे है, 16 पोते पोतिया, 25 इनके बच्चों के पोते पोतिया और 3 इनके महान पोते पोतियां हैं। इस दंपति का अंतिम संस्कार बड़ी ही सादगी से किया गया। जिसमें रिश्तेदारों के साथ लोग शामिल हुए। 

PunjabKesari

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News