24 APRWEDNESDAY2024 7:28:41 AM
Nari

कोरोना संकट में भारत की मदद के लिए ऋतिक रोशन ने किए 15,000 डॉलर डोनेट

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 03 May, 2021 02:09 PM
कोरोना संकट में भारत की मदद के लिए ऋतिक रोशन ने किए 15,000 डॉलर डोनेट

भारत में कोरोना की दूसरी लहर दिन-ब-दिन बेहद घातक होती जा रही है। पिछले 12 दिनों से देश में साढ़ें तीन लाख से भी ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं।  जिस वजह से अस्पतालों में बेड्स, ऑक्सीजन और दवाओं की भारी किल्लत हो रही हैं। यहां तक की राजधानी दिल्ली समेत महाराष्ट्र और यूपी में ऑक्सीजन की कमी से हज़ारों लोग मौत की चपेट में भी आ चुके हैं। 


ऋतिक रोशन ने भारत के लिए की 15 हज़ार डाॅलर की आर्थिक सहायता-

देश की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए अब तक कई बिज़नेसमैन और बाॅलीवुड सेलेब्रिटियों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। ऐसे में अब बाॅलीवुड के सुुपरहीरों ऋतिक रोशन भी मदद के लिए आगे आए। ऋतिक रोशन ने भारत की मदद के लिए शुरू किये गये एक फंड रेज़िंग केम्पन में 15 हज़ार डाॅलर की आर्थिक सहयोग की है।  बतां दें कि इस फंड रेज़िंग केम्पेन के ज़रिए कई विदेशी सेलेब्रिटीज़ भी भारत को आर्थिक मदद दें चुके हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jay Shetty (@jayshetty)

लेखक और लाइफ़ कोच जय शेट्टी ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए दी। इस पोस्ट के अनुसार, गिव इंडिया के ज़रिए दुनियाभर के सेलेब्स ने आर्थिक सहायता की। जिसके लिए जय ने इन सभी का शुक्रिया अदा किया है।


फंड रेज़िंग केम्पेन के ज़रिए जुटाए 27 करोड़ 35 लाख रुपए - 

जय शेट्टी की पोस्ट के मुताबिक़, हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ फैमिली ने 50,000 डॉलर डोनेट किये हैं। शॉन मेंडिस ने भी इतनी ही रकम दी है। द एलन शो ने 59000 डॉलर जुटाये हैं। ब्रेंडन बरचर्ड और रोहन ओझा ने 50,000 डॉलर दान किये हैं, जबकि  जैमी केरन लीमा ने एक लाख डॉलर दिये हैं। कैमिला केबेलो ने 6000 डॉलर जुटाये, जबकि बाॅलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने 15,000 डॉलर डोनेट किए हैं। जय ने इन सभी को अपने चैनल्स के ज़रिए मदद की गुहार एम्प्लीफाई करने और ख़ुद डोनेट करने के लिए शुक्रिया कहा है। जय ने बताया कि इस फंड रेज़िंग केम्पेन के ज़रिए अब तक 3,688,981 डॉलर यानी लगभग 27 करोड़ 35 लाख रुपए जमा हो चुके हैं। इस पर ऋतिक रोशन ने जय को बधाई भी दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jay Shetty (@jayshetty)

Related News