16 APRTUESDAY2024 1:08:24 PM
Nari

बॉटेक्स सर्जरी को कहें न, अडे और विटामिन ई से दूर करें आंखों के आसपास पड़ी झुर्रियां

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 12 Jun, 2018 06:55 PM
बॉटेक्स सर्जरी को कहें न, अडे और विटामिन ई से दूर करें आंखों के आसपास पड़ी झुर्रियां

झुर्रियों से छुटकारा  : बढ़ती उम्र में आंखों के आसपास लकीरे दिखाई देने लगती है। जिसे crow’s feet कहा जाता है। वैसे तो यह झुर्रिया दिखाई नहीं देती लेकिन स्माइल करते या खिलखिला कर हंसते हुए इन्हें साफ देखा जा सकता है। चेहरे पर पड़े इस तरह के निशानों को मिटाने के लिए लोग बॉटेक्स सर्जरी का सहारा लेते हैं। जिससे पैसे खर्च होने के साथ-साथ दर्द भी होता है। यह जरूरी नहीं कि इसका इलाज सिर्फ सर्जरी है, आप घरेलू तरीके से भी इससे छुटकारा पा सकते हैं। 

 

1. अंडे का पैक 
अडे में मौजूद पोटाशियम,मैग्निशियम स्किन सैल को हाइड्रेट करके इसे हैल्दी बनाने में मददगार है। इससे स्किन टिशू टाइट होने शुरु हो जाते हैं, जिससे काऊ फीट नेचुरल तरीके से गायब हो जाते हैं। 

 

इस तरह से करें इस्तेमाल
अंडे के सफेद भाग को ब्रश की मदद से आंखों की साइड पर लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि यहा आंख में न पड़े। इसे आप गालों पर भी लगा सकते हैं। 10-15 मिनट लगा रहने के बाद इसे ठंड़े पानी से धो लें। आप इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। धीरे-धीरे आंखों के आसपास की लकीरे गायब होनी शुरु हो जाएंगी। 

PunjabKesari

2. विटामिन ई 
स्किन प्रॉब्लमस के लिए विटामिन ई बैस्ट है। यह त्वचा को मॉइश्चराइज करके नए सैलों का निर्माण करने में मदद करता है। इससे आंखों के आसपास की झुर्रियां भी गायब हो जाती हैं। 

इस तरह से करें इस्तेमाल
विटामिन ई का कैप्सूल लेकर इस ऑयल को आंखों को आसपास लगाएं और 5 मिनट मसाज करें। 30 मिनट लगा रहने के बाद इसे साफ कर सकते हैं। आप इसे रात भर लगा रहने भी दे सकते हैं। 

 

फैशन , ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News