25 APRTHURSDAY2024 5:21:27 AM
Nari

रोज करें 10 मिनट करें ये एक्सरसाइज, जांघों की चर्बी होगी कम

  • Updated: 18 Aug, 2017 11:44 AM
रोज करें 10 मिनट करें ये एक्सरसाइज, जांघों की चर्बी होगी कम

मोटापे के कारण महिलाओं के पेट और जांघ के आस-पास वसा जमा होने लगते है। इसमें महिला की बॉडी शेप खराब हो जाती है, जिस वजह से उन्हें खुले कपड़े पुहनने पड़ते है। जांघ पर जमी वसा को कम करना काफी चनौती भरपूर होता है। अगर आप भी अपने थाईस की चर्बी को कम कतरना चाहती है और उन्हें सेक्सी लुक देना चाहती है तो हम आपको कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जो जांघ की फैट को कम करने में सहायक है।  

 

1. साइकलिंग 

PunjabKesari
इस एक्सरसाइज के जरिए भी आप थाई की चर्बी को कम कर सकते है। इससे केवल जांघ ही नहीं बल्कि आपके शरीर को भी सही शेप मिलेगा। जमीन पर पेट के बले लेटकर कर अपनी टांगों को 90 डिग्री ऊपर ले जाएं। फिर टांगों को साइकिल की तरह चलाएं। 1 मिनट ऐसे करके धीरे-धीरे पैर नीचे ले आए। इस प्रक्रिया को 5 बार दोहराएं। 

 

2. लेग स्ट्रैच 

PunjabKesari
 यह एक्सरसाइज भी काफी प्रभावी है इससे टांगों का दर्द भी दूर रहेगा। इसको करने के लिए पैरों को सीधे करके बैठ जाए। फिर एक टांग को दूसरी जांग पर रखें और दूसरी टांग को लंबा रखकर हाथों से पकड़ने की कोशिश करें। अपने पैर को 5 मिनट तक पकड़ कर रखें। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं। 

 

3. लंजिस

PunjabKesari
पैरों के बीच 3 सेंटीमीटर की दूरी रखकर खड़े हो जाए। हाथों से हल्का वजन उठाएं। दाहिने पैर के साथ अपना  कदम आगे बढ़ाएं और बाई टांग झुका दें। ठीक ऐसा बाएं पैर के साथ करें। इस प्रक्रिया को 10 बार करें।

 

4.डीप स्‍क्‍वैटस

PunjabKesari
अपने दोनों पैरों पर खड़े हो जाए। हाथ को अपने चेहरे के सामने 12 इंच की दूरी पर लाएं। गहरी सांस लें और अपने घुटनों को फोल्‍ड करें। 90 डिग्री का कोण बना लें। 

 

5.रस्सी कूदना

PunjabKesari
जांघ पर जमा एक्सट्रा फैट को कम करने के लिए आपको नियमित रूप से रस्सी कूदनी चाहिए। ये एक आसान एक्सरसाज है। इसके अलावा आप चाहें तो दौड़ भी सकते हैं। दौड़ने से जांघों पर दबाव पड़ता है जिससे आपको फायदा होगा।

Related News