18 APRTHURSDAY2024 4:16:25 PM
Nari

ब्रैस्ट साइज को घटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, जल्द ही नजर आएगा फर्क

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 28 Jul, 2018 11:46 AM
ब्रैस्ट साइज को घटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, जल्द ही नजर आएगा फर्क

छाती कम करने के घरेलू उपाय : मॉडर्न समय में हर लड़की चाहती है कि उसकी फिगर बिल्कुल परफैक्ट व सेक्सी हो। परफैक्ट फिगर में ब्रेस्ट साइज का अहम रोल है। कुछ लड़़किया अपनी ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाती है तो कुछ लड़कियों की ब्रेस्ट नैचुरली काफी बढ़ती है जो उनकी फिगर शेप के बिल्कुल अनुरूप नहीं होती, जिस वजह से उन्हें कोई ड्रैस व टॉप पहनते समय सौ बार सोच-विचार करना पड़ता है, ताकि उनमें उनकी ब्रेस्ट बुरी न लगे। खानपान, जीवनशाैली और हॉर्मोनल स्थिति के अलावा भी अन्य कई कारण होते है, जो ब्रेस्ट बढ़ाने में जिम्मेदार होते हैं। अगर आप भी अपनी ब्रेस्ट साइज को कम करना चाहती है तो आज हम आपको कुछ नैचुरल टिप्स बताएं जो ब्रेस्ट साइज घटाने में आपकी मदद करेंगे। 

 


रोजमर्रा में करें एक्सरसाइज
ब्रैस्ट का अधिकतर हिस्सा फैट से बना होता है, इसलिए इसे कम करने के लिए  कार्डियो जैसी एक्सरसाइज करनी चाहिए लेकिन बिना जानकारी के कोई भी एक्सरसाइज न करें क्योंकि गलत तरीके से की गई एक्सरसाइज ब्रैस्ट का साइज बढ़ा सकती हैं। ब्रैस्ट साइज घटाने के लिए सप्ताह में कम से कम चार बार 30 मिनट एक्सरसाइज करें। 

 


1. कार्डियो एक्सरसाइज ब्रैस्ट साइज पर काफी कारगर होती है। रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से ब्रेस्ट साइज तेजी से कम होगा। 

 


2. पुशअप्स भी ब्रैस्ट को टाइट करके सुडौल बनाने में मददगार एक्सरसाइज हैं। लगातार इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से आपको कुछ ही दिनों में ब्रैस्ट साइज कम होता नजर आएगा।

 


3. इसके अलावा आप रोजाना कम से कम 30 मिनट तक एरोबिक्स एक्सरसाइज करके भी अपने ब्रैस्ट साइज को कम कर सकती हैं। 

 


4. इसके अलावा आप साइकलिंग, सीढ़ियां चढ़कर या ब्रिस्क वाॅकिंग के जरिए भी अपने ब्रैस्ट को सुडौल व परफैक्ट शेप में ला सकती हैं। 

 


5. अगर आपका डांस करना पसंद है तो रोजाना डांस के फास्ट स्टेप्स करके आप अपनी ब्रैस्ट को सही शेप दे सकती हैं। इसके अलावा डांस के ऐसे स्टेप्स फॉलो करें जो आपको चेस्ट में मूवमेंट पैदा करें।

 


6. रोजमर्रा में सही तरीके से मसाज करके भी ब्रैस्ट साइज को कम किया जा सकता हैं। मसाज के लिए आप इसेंशियल या नैचुरल आॅयल का इस्तेमाल करेें।
 

Related News