24 APRWEDNESDAY2024 4:25:58 PM
Nari

मानसून में भी नहीं पड़ेंगे बीमार अगर अपनाते रहेंगे ये छोटे-छोटे टिप्स

  • Updated: 29 Jun, 2018 02:53 PM
मानसून में भी नहीं पड़ेंगे बीमार अगर अपनाते रहेंगे ये छोटे-छोटे टिप्स

मानसून में नॉर्मल मौसम में जहां चाय की चूसकी के साथ पकौड़े का अलग ही मजा होता है, वहीं यह मौसम अपने साथ कई हैल्थ प्रॉबल्म भी लेकर आता हैं। दरअसल, मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम , इंफैक्शन, फ्लू , डायरिया, हैजा जैसी अन्य कई परेशानी घेर लेती है, जो जल्दी से पीछा नहीं छोड़ती। वहीं मानसून के दौरान बहुत से लोगों को सर्दी-जुकाम और फ्लू की समस्या अधिक रहती हैं। अगर आप भी मानसून की इन प्रॉबल्म से बचे रहना चाहते है तो अपने लाइफस्टाइल में थोड़ा सुधार लाए और अपनी डाइट पर भी प्रोपर ध्यान दें। इसके अलावा आज हम आपको टिप्स बताएंगे जो फ्लू और जुकाम को मिनटों में गायब कर देगे। 

 

 
1. पानी
स्वस्थ जीवनशैली जीनी है तो रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पीए। पानी न केवल शरीर को हाईड्रेड रखता है बल्कि शरीर में मौजूद सभी टॉक्सिन्स को बाहर निकाल फैंकता हैं। अगर आप ज्यादा मात्रा में पानी नहीं पीना चाहते तो इसमें शुगर फ्री फ्लेवर डाल सकते हैं। 

 

2. बर्फ के गोले
सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन शरीर में विटामिन की कमी और डी-हाईड्रेट की समस्या को रोकने के लिए बर्फ के गोला का सेवन करे। दरअसल, इनमें 100 प्रतिशत फलों का रस होता है, जो फ्लू जैसी प्रॉबल्म से दूर रखता है। 

 

3. अदरक की चाय
अदरक एक सुपरफूड है। अगर आप इस मौसम में फ्लू परेशान है तो अदरक की चाय बनाकर पीए। इससे पाचन दुरुस्त रहेगा और फ्लू की के दौरान होने वाले दर्द से भी राहत मिलेगी। 

 

4. लहसुन
लहसुन एक प्राकृतिक एंटी-बायोटिक है, जिसके इस्तेमाल से सर्दी-जुकाम का वायरस खत्म हो जाता है। आप चाहे तो लहसुन को खाने में इस्तेमाल करक सकते है या कच्चा चबा सकते हैं। इससे खून भी साफ रहेगा। इसके अलावा लहसुन को सरसों के तेल में पकाकर छाती और गले पर मलने से काफी राहत मिलती है। 

 

5.हल्दी
सर्दी-जुकाम और फ्लू से बचने के लिए हल्दी भी काफी कारगर है। हल्दी को गर्म दूध में मिलाकर पीने से जल्द राहत मिलती है। आप चाहे तो इसके साथ शहद भी मिला सकते हैं। 

 

6. तुलसी
मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम या फ्लू की समस्या रहती है तो तुलसी का काढ़ा बनाकर पीए। काढ़ा बनाने के लिए आधा गिलास पानी में 2-3 लौंग  और अदरक मिलाकर उबाल लें। फिर इसमें शहद मिलाकर पीए। आप चाहे तो तुलसी की पत्तियों को भी चबा सकते हैं। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News