20 APRSATURDAY2024 8:59:55 AM
Nari

चश्मा जाएगा उतर जब अपनाएंगे ये असरदार नुस्खे

  • Updated: 07 Jun, 2017 02:25 PM
चश्मा जाएगा उतर जब अपनाएंगे ये असरदार नुस्खे

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या खाएं : बदलते लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतों के कारण आज अधिकतर लोग कमजोर आंखों की रोशनी से परेशान है। पहले समय में कम रोशनी की शिकायत केवल बूढ़े लोगों को हुआ करती थी लेकिन आज छोटी उम्र के बच्चों को भी चश्मे लग जाते है। इसका एक कारण लगातार कंप्यूटर पर बैटकर काम करना, पर्याप्त नींद न लेना भी है। ऐसे में लोग अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट का सहारा तो लेते है लेकिन चश्मे का नंबर तेजी से बढ़ता ही जाता है। अगर आपका चश्मे का नंबर भी लगातार बढ़ता जा रहा है तो कुछ घरेलू टिप्स या नुस्खे अपनाएं। हम आपको कुछ ऐसे ही नुस्खे बताएंगे, जिससे आंखों पर लगा चश्मा जल्द ही उतर सकता है। 


1. जीरा 

PunjabKesari

आंखों का चश्मा जल्द ही उतारना चाहते है तो जीरे में मिश्री मिलाकर पीस लें। फिर इस पेस्ट को रोज 1 चम्मच घी के साथ लें। इससे काफी फायदा मिलेगा। 

 

2. इलायची 

अगर आपकी आंखों की रोशनी कमजोर है तो 3-4 इलायची को सौंफ के साथ पीस लें। अब इस मिश्रण को रोज एक गिलास दूध के साथ पीएं। 

 

3. सौंफ 

PunjabKesari

1 चम्मच सौंफ, 2 बादाम और आधा चम्मच मिश्री को पीस लें। रोज रात को सोने से पहले इस मिश्रण को एक गिसाल दूध के साथ लें। इससे आंखों की रोशनी तेज होगी। 

 

4. बादाम 

रोजाना रात को मुट्ठी भर बादाम पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इन बादाम का छिलका निकालकर खाएं। इससे आंखों पर लगा चश्मा जल्द ही उतर जाएगा। 

 

5. आंवला 

PunjabKesari

दिन में दो बार आंवले का मुरब्बा खाएं। इससे कई हैल्द प्रॉबल्म दूर होती है और आंखों की रोशनी तेज होती है। 

 

6. देसी घी 

अपने कान के पीछे कनपटी पर देसी घी से हल्के हाथों से 10-15 मिनट मसाज करें। इससे आंखों की रोशनी लगातार तेज होगी।

 

 

Related News