25 APRTHURSDAY2024 12:49:21 PM
Nari

इस बार खुद ही बनाएं अपने भाई के लिए राखी

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 22 Aug, 2018 12:42 PM
इस बार खुद ही बनाएं अपने भाई के लिए राखी

राखी से भाई-बहन का रिश्ता मजबूत होता है। हर साल बहने बेसब्री से इस दिन का इंतजार करती हैं। राखी आने में अब कुछ दिन ही बाकी हैं और बाजार में हर तरफ इस त्योहार का सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। राखी के नए से नए डिजाइन्स लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। आप अपने भाई के लिए खुद अपने हाथों से भी राखी बना सकते हैं। आइए जानें किस तरीके से घर पर बनाएं राखी। 

 

1. Sticker Rakhi
स्टिकर राखी बच्चों की पहली पसंद होती है। उनके फेवरेट कार्टून करेक्टर जब राखी पर दिखते हैं तो यह बच्चे को बहुत अटरैक्ट करते हैं। आप घर पर खुद ही बहनों से उनके भाइयों के लिए राखी बनवा सकते हैं। अपनी क्रिएटीवीटी के जरिए वे भाई पर अपना प्यार जता पाएगी। 

PunjabKesari

इस तरह बनाएं Sticker Rakhi
कार्टून करेक्टर, कार, एयरप्लेन,बटरफ्लाई, एनिमल आदि स्टिकर 
कलरफुल फैल्ट (Felt)
रिब्बन

सबसे पहले कार्टून वाले स्टिकर को काटकर उसे थर्माकोल पर लगा लें। इसकी कटिंग करने के बाद पिछली साइड रिबन चिपकाएं। आप इस पर स्टोन भी लगा सकते हैं। 


2. Paper-Quill Rakhi
Paper-Quill फ्लावर
कुंदन
रिब्बन या मौली

PunjabKesari

फ्लावर के पीछे फैल्ट लगा कर इस पर रिब्बन चिपकाएं और इस पर कुंदन लगा दें। आजकल  Paper-Quill क्राफ्ट का बहुत क्रेज चल रहा है। 

 

3. Beaded Rakhi
हाथों पर बंधी हुई स्टोन या फिर बिडीड राखी बहुत अच्छी लगती है। आप बड़ी आसानी से इसे घर पर भी बना सकते हैं। 

PunjabKesari
कढ़ाई वाले धागे
कैंची
अलग-अलग डिजाइन के Wooden beads
सूई

धागे को सूई में डाल कर एक-एक करके इसमें मोती या स्टोन पिरोएं। इसके बाद इसके पीछे गांठ लगा दें। 


 

 

 

 

 

 

 

Related News