24 APRWEDNESDAY2024 11:24:31 PM
Nari

कैमिकल्स वाला नहीं, घर पर बनाकर लगाएं काजल

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 01 Sep, 2018 10:56 AM
कैमिकल्स वाला नहीं, घर पर बनाकर लगाएं काजल

काजल बनाना : काजल आंखों की खूबसूरती बढ़ाने में अहम रोल अदा करता है। इसको लगाने से आंखें बड़ी और अट्रैक्टिव लगती हैं। इसके बिना लड़कियों का मेकअप अधूरा सा लगता है। वैसे तो मार्किट में कई तरह काजल आपको आसानी से मिल जाएंगे। मगर कई बार बाजारी काजल को लागने से आंखों में रिएक्शन होने लगता है। एेसे में आप घर पर ही काजल बना कर लगा सकते हैं। आज हम आपको घर में काजल बनाने का तरीका बताएंगे। 

सामग्री:- 

बादाम- 5 
एलोवेरा जेल- 3 टीस्पून
नारियल तेल-3 टीस्पून
ट्विज़र 
लाइटर
प्‍लेट या सेरेमिक कटोरी 

PunjabKesari


एेसे बनाएं काजल:-

 

1. सबसे पहले ट्विजर में कुछ बादाम लें। फिर लाइटर की मदद से बादाम को कम से कम 10 मिनट तक जला लें। मगर ध्यान रहे जब यह जल रहे हों तो इसके नीचे सेरेमिक प्लेट या कटोरी जरूर रख लें। 

 

2. अब जले हुए बादामों को बारिक पीस लें। 

 

3. फिर बारिक पाउडर में 3 टीस्पून एलोवेरा जेल, टीस्पून नारिलय तेल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।

 

4. आपका काजल बनकर तैयार हैं। इसको एयरटाइट गिलास जार में डालकर रख लें। जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करें। 
 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News