19 APRFRIDAY2024 8:33:19 AM
Nari

रिलेशनशिप शुरू करने से पहले एक-दूसरे से पूछें ये सवाल, रोमांस रहेगा बरकरार

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 06 Aug, 2018 06:33 PM
रिलेशनशिप शुरू करने से पहले एक-दूसरे से पूछें ये सवाल, रोमांस रहेगा बरकरार

रिलेशनशिप आजकल के युवाओं को बहुत प्रभावित कर रही हैं। छोटी उम्र के लड़के-लड़कियां बहुत जल्दी आपस में दोस्ती कर लेते हैं। जितनी जल्दी ये एक-दूसरे की ओर आकर्षित होते हैं, उतनी जल्दी ब्रेकअप भी कर लेते हैं। इसके पीछे का कारण हैं लड़का-लड़की के दोनों को समझने में गलती करना। लॉन्ग रिलेशनशिप तभी सफल हो पाता है, जब एक-दूसरे से कुछ सवाल किए जाए और फिर तय करें कि रिश्ता आगे चलेगा या नहीं। 

 

1. क्या दोस्ती रिश्ते के काबिल है?
जब लड़का-लड़की की दोस्ती आगे बढ़नी शुरू हो जाए तो एक बार दोनों को यह सवाल पूछ लेना चाहिए कि रिश्ता आगे निभा पाएंगे या नहीं। यह आपका फैसला होगा तभी दोस्ती को सही राह मिल पाएगी। 

 

2. क्या आ पाएंगे मुसीबत में काम?
सच्ची दोस्ती वही है जो मुसीबत में भी एक-दूसरे के काम आए। रिश्ते को उम्र भर निभाने के लिए पार्टनर में दोस्ती होना बहुत जरूरी है। अगर इसमें कमी है तो समझ लें दोस्ती भी टूटने वाली है। 

 


3. क्या रिश्तों को लेकर है एक जैसी सोच?
दोस्ती में इस बात को जान लेना बहुत जरूरी है कि रिश्तों के बारे में दोनों क्या विचार रखते हैं। एक शोध में यह बात सामने आई है कि अगर दोनो ही रिश्तों का बहुत कद्र करते हैं तो आगे चलकर उनकी जिंदगी भी बहुत अच्छी निकलती है। 

 


4. क्या दोनों लोगों के सामने एक-दूसरे का साथ दे पाएंगे?
दोनो ने जिंदगी बिताने के बारे में विचार कर लिया है तो एक सवाल जरूर पूछ लें कि दूसरे के सामने वह एक-दूसरे का साथ दे पाएंगे। दोनों के परिवार वालों का भी लड़का-लड़की को समझना बहुत जरूरी है। अगर यह विचार सही बैठ जाता है तो रिश्ते को आगे बढ़ाया जा सकता है। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News