19 APRFRIDAY2024 3:05:13 AM
Nari

सिर्फ 1 बैस्ट नुस्खा, पलकें बड़ी और आईब्रो हो जाएगी घनी

  • Updated: 24 Apr, 2017 06:12 PM
सिर्फ 1 बैस्ट नुस्खा, पलकें बड़ी और आईब्रो हो जाएगी घनी

आईब्रो को घना कैसे करे इन हिंदी : आंखें हमारे शरीर का सबसे आकर्षित अंग होता है। आंखों के बिना खूबसूरती बेकार है। आंखों को अट्रैक्टिव दिखाने में बड़ी पलके और घनी आईब्रो अपना अलग योगदान देती है। बहुत सी लड़कियों के पलकें और आईब्रो की ग्रोथ नैचुरली घनी होती है लेकिन कुछक को नकली पलकों और पेसिंल से घनी आईब्रो का सहारा लेना पड़ता है। लड़कियों अपनी पलकों को बड़ा और आईब्रो को घना दिखाने के लिए न जाने क्या कुछ नहीं करती है। अगर आप अपनी आंखों को बिना मेकअप के अट्रैक्टिव और बड़ा दिखाना चाहती है तो आज हम आपको एक घरेलू तरीका बताएंगे, जिससे आंखों को पलके बड़ी और आईब्रो घनी होगी। 


जरूरी सामग्री

- 1 चम्मच कैस्टर ऑयल

PunjabKesari
- 1 चम्मच ऐलोवेरा जैल 

PunjabKesari
- 2 विटामिन ई कैप्सूल

PunjabKesari

लगाने का तरीका 

एक कटोरी में 1 चम्मच कैस्टर, 1 चम्मच ऐलोवेरा जैल डाल लें। फिर इसमें विटामिन ई कैप्सूट का कोटकर उसका ऑयल डाल दें। अब इन तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को मस्कारा ब्रश के साथ अपने आईलैशेज और आईब्रो पर लगाएं। इसको रात भर के लिए ऐसे ही लगा रहने दे। ऐसा करीब 1 हफ्ते तक करें। इससे आंखों की पलके बड़ी होगी और आईब्रो की ग्रोथ भी बढ़ेगी। 

Related News