19 APRFRIDAY2024 3:23:32 AM
Nari

सिर्फ 5 तरीके अपनाएं और गायब करें होंठों की झुर्रियां

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 22 May, 2018 12:36 PM
सिर्फ 5 तरीके अपनाएं और गायब करें होंठों की झुर्रियां

Lips Wrinkles : चेहरे को साथ होंठों की खूबसूरती भी मायने रखती है। बढ़ती उम्र में चेहरे पर झुर्रियां पड़ना आम है लेकिन जब यह झुर्रियां होंठों पर नजरें आने लगे तो भद्दे लगने लगते हैं। दरअसल, हमारे होंठ कोलेजन से बने होते हैं जिसका उत्पादन उम्र बढ़ने के साथ कम होने लगते हैं। होंठों पर लाइन्स यानी झुर्रियां नजर आने लगती हैं। परन्तु कभी-कभी छोटी उम्र में भी यह समस्या देखने को मिल जाती है। अगर आप भी होंठों की झुर्रियों से परेशान है तो आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनका इस्तेमाल करने से होंठ मुलायम और झुर्रियांमुक्त दिखने लगते हैं। 

 


1. शहद
होंठों को नैचुरल तरीके से एक्सफोलिएट करें क्योंकि इससे होंठों की मृत कोशिकाएं हट जाएगी। इसके लिए शक्कर में शहद की कुछ बूंदे मिलाकर होंठों पर लगाए। फिर होंठो को सर्कुलेशन मोशन में रगड़े हुए साफ करें। इसके बाद कोई अच्छा लिप बाम लगा ले।

 

2. पपीता
स्क्रबिंग के लिए पपीते के पेस्ट में रवा और शहद की कुछ बूंदें मिलाए। फिर इस पेस्ट को होंठों पर थोड़ी देर लगाए और हल्के हाथों से रगड़े हुए साफ करें। इसके बाद लिप बाम लगा लें। 

 

3. दालचीनी
आप चाहे तो दालचीनी के जरिए भी होंठों की झुर्रियां हटा सकते हैं। इसके लिए दालचीनी पाउडर में नारियल तेल मिलाकर होंठों पर लगाए। इस नुस्खे को रोज इस्तेमाल करें। 

 

4. एलोवेरा
एलोवेरा को होंठों पर लगाएं और कुछ देर मसाज करने के बाद धो लें। इस नुस्खे को दिन में 2 बार लगाएं। इससे झुर्रियां गायब हो जाएगी। 

 

5. विटामिन ई तेल
विटामिन ई में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो होंठों को नैचुरल तरीके से मुलायम और झुर्रियों से दूर रखते है। आप चाहे तो विटामिन ई तेल में बादाम तेल मिला सकते हैं।

Related News