24 APRWEDNESDAY2024 9:22:50 AM
Nari

घर पर आसानी से मिनटों में निकाले व्हाइटहेड्स

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 22 Aug, 2018 10:48 AM
घर पर आसानी से मिनटों में निकाले व्हाइटहेड्स

बेदाग और गोरे चेहरे की कामना हर किसी की होती है। मगर गलत खान-पान, कम पानी पीना या धूप में ज्‍यादा समय बिताने से चेहरे पर व्हाइटहेड हो जाते हैं। जो इंसान की पूरी पर्सनैलिटी को खराब कर देते हैं। अपने चेहरे पर पड़े इन दागों को दूर करने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। मगर उनसे भी कोई फायदा नहीं होता। एेसे में कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर आसानी से व्हाइटहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं।

 

1. चंदन पाउडर 

PunjabKesari
व्हाइटहेड से छुटकारा पाने के लिए चंदन पाउडर का इस्तेमाल करें। 1/2 टी स्पून चंदन पाउडर में 1 टीस्पून डिस्टिल्ड वॉटर डालकर मिक्स कर लें। अब इसको माथे और ठोडी पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दे। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 

 

2. ओटमील
ओटमील भी व्हाइटहेड से राहत दिलाता है। 2 टेबलस्पून उबले ओटमील में 1 टी स्पून गुलाबजल मिलाकर माथे और ठोडी पर लगाएं। तकरीबन 10 मिनट तक इसको चेहरे पर लगा रहने दें। कुछ देर बाद इसको ठंडे पानी से धो लें। रोजाना एेसा करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा। 

 

3. मुठ्ठी भर मेथी 
मेथी से भी व्हाइटहेड्स को गायब किया जा सकता है। मेथी के दानों को पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को तकरीबन 20 मिनट तक लगाने के बाद चेहरा गर्म पानी से धो लें। 

 

4. चीनी और शहद स्‍क्रब 

PunjabKesari
चीनी और शहद को मिलाकर एक स्क्रब बना लें। रात को सोने से पहले या सुबह इस पेस्ट से स्क्रब करें। मगर ध्यान रहें स्क्रब करने के बाद कभी भी चेहरा गर्म पानी से ना धोएं। हमेशा नॉर्मल पानी का ही इस्तेमाल करें। 

 

5. बादाम और दूध 5-6 
बादाम को पीसकर 2 चम्‍मच दूध में मिला लीजिए और गाढ़ा पेस्‍ट बनाइए। इस पेस्‍ट से चेहरे को स्‍क्रब कीजिए। इससे व्हाइहेड्स साफ हो जाएंगे और स्‍किन चमकदार बनेगी।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News