24 APRWEDNESDAY2024 7:13:04 PM
Nari

आंखों के आस-पास नजर आते है सफेद दाने तो काम आएंगे ये नुस्खें

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 10 Aug, 2018 11:26 AM
आंखों के आस-पास नजर आते है सफेद दाने तो काम आएंगे ये नुस्खें

मिलिया यानी व्हाइट स्पॉट, एक प्रकार की स्किन प्रॉबल्म हैं। यह साइज में काफी छोटी-छोटी और दानेदार होती हैं, जिन्हें मिल्क स्पॉट भी कहा जाता हैं। दरअसल, जब हमारी त्वचा की मृत कोशिकायें स्किन के ऊपर आती हैं तो यह मिलिया का रूप ले लेती हैं। मिलिया की समस्या ज्यादातर नाक, गालों व आंखों के नीचे या आसपास नजर आती हैं। वैसे तो कई बार यह समस्या कुछ दिनों तक ठीक हो जाती है लेकिन कई बार यह समस्या बढ़ती चली जाती हैं। इसलिए बेहतर है कि इसका सही समय पर इलाज करवा लिया जाए, ताकि खूबसूरती पर किसी प्रकार का कोई दाग न लगें। चलिए आज हम आपको कुछ घरेलू टिप्स बताएंगे जो बिना ज्यादा मेहनत किए आपके मिल्क स्पॉट को आसानी से गायब कर देंगे। 

 


1. ओटमील
मिल्क स्पॉट यानी मिलिया के लिए ओटमील सबसे अच्छा नुस्खा हैं। ग्राइंडर में ओटमील का पीसकर पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट में थोड़ा पानी डालें। अब इस पेस्ट को मिल्क स्पॉट वाली एरिया पर अच्छे से अप्लाई करें।  इससे स्किन एक्सफोलिएट होगी और मिलिया से छुटकारा मिलेगा। 

 

2. शहद
शहद को चेहरे पर कई ब्यूटी प्रॉबस्म दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं। शहद को अपने चेहरे पर मौजूद मिल्क स्पॉट पर अप्लाई करें। बेहतर होगा कि आप ऑर्गेनिक शहद का इस्तेमाल करें, इससे जल्दी फर्क नजर आएगा। फिर 20 मिनट बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी के साथ धोएं। 

 

3. टमाटर का रस
मिल्क स्पॉट को गायब करने में टमाटर का रस भी काफी कारगर नुस्खा हैं। एक टमाटर को स्लाइस में काटर अपने चेहरे पर रगड़े, वहां ज्यादा अप्लाई करे, जहां मिलिया हो। इससे न केवल चेहरे पर ग्लो आएगा बल्कि मिल्क स्पॉट भी गायब हो जाएंगे। फिर 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें। हफ्ते में 2 बार यह नुस्खा इस्तेमाल करें। 

 

4. कैस्टर ऑयल 
कैस्टर ऑयल बालों व आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाने में काफी मददगार हैं। 1 चम्मच कैस्टर ऑयल में 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं और फिर अपने चेहरे पर मौजूद मिलिया पर अप्लाई करें। फिर इसे 10-20 मिनट बाद गुनगुने पानी साफ करे दें। 

 

Related News