23 APRTUESDAY2024 11:36:10 AM
Nari

बच्चा करता है बिस्तर गीला तो इन घरेलू आदतों से छुड़वाएं ये आदत

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 08 Jul, 2018 03:44 PM
बच्चा करता है बिस्तर गीला तो इन घरेलू आदतों से छुड़वाएं ये आदत

कुछ बच्चे रात में बिस्तर गीला कर देते हैं। बच्चों की इस आदत को देखकर कई मां-बाप परेशान होने लगते हैं। वहीं कुछ मां बाप इस तरफ ध्यान ही नहीं देते, जिसके कारण यह समस्या और बढ़ जाती हैं। कई बार बच्चों की इस आदत के कारण लोगों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता था। अगर आपका बच्चा बिस्तर गीला कर देता है तो उसकी इस आदत को छुड़वाने के लिए इस घेरलू चीजों का इस्तेमाल करें। 


1. छुहारा 
बच्चा अगर रात को बिस्तर गीला कर देता है तो उसको सोने से पहले 2 से 3 छुहारे खाने को दें। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें की रात के समय बच्चे को ज्यादा पानी पीने को ना दें। एेसा करने से कुछ ही दिनों में बच्चा बिस्तर पर पेशाब करना बंद कर देगा। 

 

2. अखरोट 
बच्चे अखरोटा और किशमिश को बड़े मजे से खाते हैं। बच्चो को एक अखरोट की गिरी और 5 ग्राम किशमिश मिलाकर दें। इसका सेवन करीब 10 दिन तक करवाएं। 

 

3. दालचीनी
दालचीनी शरीर को गर्म रखता है। बच्चे की बिस्तर गीला करने की आदत को छुड़वाने के लिए उसको एक छोटा सा टुकड़ा बच्चे को दिन में 1 बार चबाने को दें। आप चाहे तो दालचीनी पाऊडर को मक्खन के साथ मिलाकर भी नाश्ते में खाने को दे सकते हैं। 

 

4. आंवला 
आंवला और जीरे का पाऊडर भी बच्चे की बिस्तर गीला करने की आदत को सुधारने का काम करता है। बच्चे को आंवला और जीरे का पाऊडर दिन में 2 बार खाने के लिए दें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा। 

 

5. पानी कम पीएं
बच्चों को रात के समय पानी कम पीलाएं। बच्‍चे को सुलाने से पहले उसे पानी ना पिलाएं।  इससे वह पूरी रात बिना उठे सोएगा और सीधे दिन में ही उठेगा। इसके साथ भी थोड़े दिनों तक बच्चों को रात में बीच-बीच में उठाकर बाथरूम जाने के लिए बोलते रहें। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News