मोटापे की वजह से अक्सर चेहरे पर फेट जमा होने लगता है, जिस वजह से चेहरे व चिन की स्किन ढीली पड़ जाती है और नीचे लटकने लगती है। ठुड्डी के नीचे लटकी स्किन को डबल चिन की समस्या भी कहा जाता है। ठुड्डी के नीचे जमा फेट बड़ी भद्दी लगती है। डबल चिन की समस्या को हटाने के लिए लोग न जाने क्या कुछ नहीं करते। तरह-तरह के ट्रीटमेंट व एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। वहीं कुछ लोग सर्जरी के जरिए भी डबल चिन को छिपाने की कोशिश करते है लेकिन इसके कई साइड-इफैक्ट व खर्चा भी बहुत आता है। आप चाहें तो घर की कुछ चीजों का इस्तेमाल करके डबल चिन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ आसान व असरदार घरेलू टिप्स बताएंगे जो डबल चिन से राहत दिलाने में मदद करेंगे।
1. कोकोआ बटर
हफ्ते में दो बार कोकोआ बटर लगाने से भी डबल चिन की समस्या दूर होती है। इससे जल्द ही फेट घटती नजर आएगी।
2. अंडा व शहद
2 अंडे में 1 बड़ा चम्मच दूध, 1 बड़ा चम्मच शहद व 1 चम्मच नींबू के रस में पुदीने के तेल की कुछ बूंदे मिलाकर सिर से लेकर डबल चिन तक लगाएं।
3. खरबूजा व सेब
खरबूजे व सेब का रस निकालकर उसमें रूई भिगोए और इसे अपने डबल चिन पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद साफ कर लें। इससे भी डबल चिन की समस्या दूर होगी।
4. ग्रीन टी
रोजाना ग्रीन टी पीने से भी डबल चीन की समस्या दूर होती है। इसके अलावा इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म व मोटापा भी कम होता है, जिससे शरीर कई कहीं हिस्सों पर जमा चर्बी भी धीरे-धीरे बर्न होने लगती है।
5. दूध
जब भी आपको मौका मिले तो दूध के साथ अपने डबल चिन व पूरे चेहरे की मसाज करें। इससे भी फेट बर्न होगी व चेहरे पर नैचुरल ग्लो आएगा।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP