19 APRFRIDAY2024 11:38:26 PM
Nari

जान लीजिए नेल पेंट लगाने का सही तरीका, दूर से ही चमक उठेंगे हाथ

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 24 Jun, 2020 10:37 AM
जान लीजिए नेल पेंट लगाने का सही तरीका, दूर से ही चमक उठेंगे हाथ

हाथों की खूबसूरती तब तक अधूरी है जब तक इन पर कोई अच्छा से नेल पेंट न लगा हो। नेल कलर हमारे हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देता है। लेकिन अक्सर हम नेल पेंट लगाते वक्त ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं जिससे हमारा नेल कलर खराब हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको नेल पेंट लगाने का सही तरीका बताते हैं...

सबसे पहला काम

सबसे पहले आप नेल रिमूवर से अपने नाखून साफ कर लें। आपने अगर नेल पेंट नहीं भी लगाया हुआ तो भी एक बार रिमूवर का इस्तेमाल जरुर कर लें। कभी भी नेल्स को साफ किए बगैर नेल पेंट मत लगाइए। रिमूवर के साथ सफाई करने के बाद नाखूनों को अच्छे से सूखने दें, उसके बाद ही नेल पेंट अपलाई करें, नहीं तो आपका लगाया हुआ नेल पेंट अपना रंग खो देगा। 

PunjabKesari

बेस कोट

नेल पेंट लगाने से पहले बेहद जरुरी है कि आप नाखूनों पर बेस कोट लगाएं। इससे एक तो आपका नेल पेंट अच्छे से लगेगा दूसरा आपके नाखून पीले नहीं पड़ेंगे। साथ ही नेल पेंट लंबे समय तक टिका रहेगा। 

अब नेल पेंट की बारी

बेस कोट के अच्छी तरह से सूखने के बाद ही नेल कलर अपलाई करें। अगर आप जल्दबाजी में नेल पेंट अपलाई कर लेंगें तो इससे आपका नेल कलर बिल्कुल उभर कर नहीं आएगा। सबसे पहले एक कोट अपलाई करके उसे अच्छी तरह से सूखने दें, उसी के बाद दूसरा कोट लगाएं। 

PunjabKesari

नेल पेंट जल्दी सुखाने के लिए

यदि आप बहुत जल्दबाजी में हैं तो नेल पेंट सुखाने का एक बहुत ही आसान तरीका है। आपको एक ठंडे पानी का बाउल लेना है। पहला नेल पेंट कोट लगाने के बाद आपको 1 से 2 सेंकेंड के बाद अपने हाथ उस पानी में डाल देने हैं। ऐसा करने से नेल पेंट जल्दी सूख जाता है। 

किनारों पर लगी नेल पेंट

अक्सर नेल पेंट लगाते वक्त नेल कलर हमारे नाखूनों के इर्द-गिर्द भी लग जाता है। उसे हटाने के लिए एक टुथपिक पर रुईं चढ़ाकर पहले से ही रख लें। नेल कलर हटाने के लिए रुई को नेल रिमूवर में डुबोकर इधर-उधर लगा नेल-पेंट रिमूव कर लें।  

सूटेबल नेल पेंट का करे इस्तेमाल

नेल पेंट खरीदते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जो कलर आप खरीद रहे हैं उससे आपके हाथ डल नहीं लगने चाहिए। अगर आपके हाथ गोरे हैं तो अब रंग-बिरंगे कलरस का चुनाव कर सकती हैं और अगर आपके हाथ सांवले हैं तो आप थोड़े से शाइनी कलरस का चुनाव कर सकती हैं। 
 

Related News