हमारे शरीर का 70 प्रतिशत भाग पानी से बना है। पानी शरीर के अंगों की रक्षा करने के साथ ही कोशिकाओं तक पौषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। इसकी कमी होने पर व्यक्ति की मृत्यु तक हो सकती है। एक आम इंसान के लिए पानी पीना इतना जरूरी होता है तो जरा सोचकर देखिए की गर्भवती महिलाओं के लिए सही मात्रा में पानी पीना कितना आवश्यक है। उनके शरीर में पानी कमी होने से गर्भपात तक हो सकता है। एेसे में मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है।
तो चलिए जानते हैं गर्भवती महिलाओं को दिन में कितनी मात्रा में पीना चाहिए पानी।
1. दिन में जरूर पीना चाहिए इतना पानी
प्रेगनेंसी में महिलाओं को 1 दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। इसके साथ ही प्रेग्नेंट महिला के लिए पानी के साथ अन्य पेय पदार्थों का भी सेवन भी जरूरी होता है। जरूरत के अनुसार पानी पीने से मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है
2. गर्भावस्था में 2 से 3 लीटर पानी पीने के फायदे
अक्सर महिलाओं को इन दिनों में चक्कर आना, डिहाइड्रेशन, सिर दर्द, मिचली, मरोड़ और हाथों पैरों में सूजन होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीएं।
जरूरत अनुसार पानी पीने से कब्ज और बवासीर जैसी कोई भी परेशानी नहीं होगी। गर्भावस्था के दौरान आप जितना अधिक पानी पीएंगी, उतना ही आपको फायदा होगा।
3. कम पानी पीने के नुकसान
- कम पानी पीने से महिलाओं के शरीर में इंफैक्शन होने का खतरा बना रहता है।
- गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर से दूसरे लोगों के मुकाबले ज्यादा हीट प्रोड्यूस होती है। अगर समय रहते उनके शरीर का तापमान नियंत्रण में ना लाया जाए तो गर्भपात होने का खतरा बना रहता है।
- पानी की कमी होने पर महिलाओं के शरीर में खिंचाव महसूस होने लगता है, जिससे समय से पहले लेबर पेन शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही पाने के स्तर में कमी होने से प्रीमैच्योर डिलीवरी होने की संभावना बनी रहती है।