25 APRTHURSDAY2024 12:17:52 AM
Nari

सिर्फ 3 हेयर टिप्स अपनाकर पाएं शाइनी और लंबे बाल- Nari

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 28 Sep, 2018 12:02 PM
सिर्फ 3 हेयर टिप्स अपनाकर पाएं शाइनी और लंबे बाल- Nari

बाल चाहे छोटे हो या बड़े, कर्ली हो या स्ट्रेट यह लड़कियों की पर्सनैलिटी पर गहरा प्रभाव डालते हैं। वैसे भी लड़कियों को लंबे, घने और स्मूथ बाल बहुत पसंद होते हैं। बालों को खूबसूरत बनाएं रखने के लिए वह हेयर ट्रीटमेंट का सहारा लेती है लेकिन इनसे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इतना ही नहीं, यह समय से पहले सफेद भी हो जाते हैं। एेसे में आप कुछ घरेलू और असरदार तरीकों को अपनाकर नेचुरली खूबसूरत बाल पा सकते हैं। 


बालों को नैचुरल तरीके से सॉफ्ट और स्ट्रांग बनाने के लिए अपना यह घरेलू टिप्स।


1. जरूरी है स्कैल्प और हेड मसाज

PunjabKesari
हफ्ते में 2 बार गुनगुने तेल से स्कैल्प और हेड मसाज करने से बाल टूटते व उलझते नहीं हैं। साथ ही मसाज करने से रक्तसंचार सुचारु रहता है, जिससे रात को नींद भी अच्छी आती है।  

2. घरेलू चीजों से करें हेयर स्पा

PunjabKesari
रूखे-सूखे बालों को सॉफ्ट बनाने के लिए 4 चम्मच बादाम का तेल,1 चम्मच ग्लिसरीन, 3 चम्मच हेयर कंडीशनर, 3 चम्मच शहद, 4 चम्मच एलोवेरा जेल, 2 चम्मच नींबू का रस को मिलाकर एक हेयर स्पा क्रीम तैयार करें। फिर बाल धोने के बाद हेयर स्पा क्रीम से 5-7 मिनट तक बालों को अच्छे से मसाज करें। इसके बाद तौलिए को गर्म पानी में भिगोकर उसे निचौड़ के बाद बालों में बांध लें। ऐसा 3-4 बार दोहराएं फिर किसी हर्बल शैंपू से अपने बालों को धो लें।

3. हेयर मास्क से स्ट्रांग होंगे बाल
स्ट्रांग और शाइन हेयर्स के लिए अंडा और दही का मास्क लगाएं। ये मास्क डैमेज हेयर्स को ठीक करता है। इस तरह बनाकर लगाएं यह मास्क।

मास्क बनाने के लिए सामान
-1 अंडा
-1 टेबलस्पून दही
- 1 टेबलस्पून शहद 

PunjabKesari

इस तरह बनाकर लगाएं
बाऊल में 1अंडा, 1 टेबलस्पून और 1 टेबलस्पून शहद डालकर मिलाएं। फिर 5 मिनट तक बालों को अच्छे से मसाज करें और 20 मिनट के लिए एेसे ही रहने दें। एेसा करने से कुछ ही दिनों में बाल शाइनी और स्ट्रांग होंगे। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News