20 APRSATURDAY2024 12:27:38 PM
Nari

बच्चों के लिए बनाएं गर्मा-गर्म Hot Chocolate

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 05 Dec, 2018 01:05 PM
बच्चों के लिए बनाएं गर्मा-गर्म Hot Chocolate

ठंडी के इस मौसम में बच्चों के लिए कुछ गर्मा-गर्म बनाकर देने की सोच रहे हैं तो आप हॉट चॉकलेट ट्राई कर सकते हैं। यह बच्चों को खूब पसंद आएंगे। साथ ही बनाना भी बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं टेस्टी-टेस्टी Hot Chocolate बनाने की रेसिपी।

सामग्री:

दूध- 2 कप
चीनी- 2 टेबलस्पून
डार्क चॉकलेट- 120 ग्राम
वनीला एक्सट्रेक्ट- 1/2 टीस्पून
मार्शमैलो- जरूरत अनुसार

PunjabKesari

हॉट चॉकलेट बनाने की रेसिपी:

1. सबसे पहले पैन में 2 कप दूध डालकर उसे धीमी आंच पर उबलने के लिए छोड़ दें। फिर इसमें 2 टेबलस्पून चीनी मिलाकर कुछ देर तक पकाएं।

2. तब तकडार्क चॉकलेट को बाउल में डालकर माइक्रोवेव में 30 मिनट के लिए रख दें, ताकि वह पिघल जाएं। इसके बाद इसे निकालकर उच्छी तरह मिक्स करें और दोबारा माइक्रोवेव में रख दें। चॉकलेट के पिघलने तक इसी तरह करते जाएं।

3. चॉकलेट को पिघलाने के बाद उसे दूध में मिक्स करें। इसके बाद इसमें वनीला एक्सट्रेक्ट डालकर कुछ मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें।

4. लीजिए आपका हॉट चॉकलेट बनकर तैयार है। अब आप इसे मार्शमैलो से गार्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News