अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले सिंगर Yo Yo Honey Singh बीमारी के चलते काफी समय लाइमलाइट से दूर थे लेकिन अपने नए सॉन्ग 'मक्खना' से उन्होंने एक बार फिर जबरदस्त वापिसी की। लोग उनके इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में हनी सिंह की लुक काफी चब्बी लग रही है। बता दें कि हनी सिंह बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ चुके हैं। खबरों की माने तो उन्होंने रिहैब सेंटर में इलाज करवाया और अब वह ठीक हो चुके हैं।
हनी सिंह बॉलीवुड के उन चुनिंदा सिंगर्स में से एक है जिनके गानों के बिना शादी या फिर पार्टी अधूरी लगती है। हाल में ही हनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की। दरअसल, 23 जनवरी को उनकी शादी की आठवीं सालगिरह थी। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की जिसके साथ कैप्शन दिया Wish me n my wife “Happy Shaadi Day to us"। तस्वीरों में वह पगड़ी पहने दूल्हे के लिबास में नजर आ रहे हैं वहीं उनकी पत्नी शालिनी दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
पढ़ाई के दौरान बढ़ी दोनों की नजदीकियां
हनी सिंह ने अपनी शुरूआती पढ़ाई पंजाब से की फिर वह फैमिली के साथ दिल्ली आ गए। दिल्ली आने के बाद हनी ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल से आगे की पढ़ाई पूरी की। यहीं उनकी मुलाकात शालिनी से हुईं। इसके बाद म्यूजिक की डिग्री के लिए हनी लंदन चले गए लेकिन दोनों का रिलेशन बरकरार रहा।
4 साल तक छुपाकर रखी शादी की बात
लंदन से लौटने के बाद हनी और शालिनी ने 23 जनवरी, 2011 को गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी कर ली लेकिन हनी ने शुरुआत में अपनी शादी की बात छुपाकर रखी। सोशल मीडिया पर हनी और शालिनी की शादी की कई तस्वीरें वायरल भी हुई लेकिन उनका कहना था कि ये फोटोशूट की तस्वीरें हैं। शादी के 4 साल बाद सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' (2014) में उन्होंने शादी की बात कबूल की।