18 APRTHURSDAY2024 5:54:22 PM
Nari

सफेद बालो को दोबारा काला बनाने के लिए अपनाए ये घरेलु नुस्खा

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 06 Oct, 2018 09:27 AM
सफेद बालो को दोबारा काला बनाने के लिए अपनाए ये घरेलु नुस्खा

बाल काले करने का नेचुरल तरीका : सफेद बाल बुढ़ापे की निशानी माना जाता है। मगर आजकल समय से पहले ही लोगों के बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं। समय से पहले ही बालों में सफेदी आने का सबसे बड़ा कारण तनाव, गलत खान-पान, गलत आदतें व प्रदूषण है। कुछ लोग सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए केमिकल्स युक्त प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में आज हम आपको 2 ऐसे होममेड ऑयल्स के बारे में बताएंगे, जिससे 100 %पक्का आपके बाल काले हो जाएंगे।

बाल काले करने का आयल

 

आंवला और नारियल तेल

काले बालो के लिए तेल बनाने के लिए सामग्री


आंवला पाउडर- 2 चम्मच
नारियल तेल- 3 चम्मच (ठंडा जमा हुआ)

PunjabKesari

काले बालो के लिए तेल बनाने का तरीका

तेल बनाने के लिए सबसे पहले पैन में 2 चम्मच आंवला पाउडर और 3 चम्मच नारियल तेल को गर्म करें। जब पाउडर तेल में घुल जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब तेल को स्कैलप में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 1 घंटे तक तेल लगा रहने दें और फिर शैम्पू से बालों को धो लें। इसे हफ्ते में कम से कम 2-3 बार लगाएं।

PunjabKesari

बाल काले करने के आयल के फायदे

आंवला में उच्च मात्रा में विटामिन सी होता है जो इसकी कोलेजन क्षमता बढ़ाता है। यह स्वस्थ बालों के विकास के लिए बहुत जरूरी है। वहीं इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं, जो बालों के रोमों (Hair Follicles) को नष्ट होने से बचाते हैं। एक स्वस्थ रोम स्वस्थ और काले बालों को उगाने में मदद करता है।

 

नींबू और नारियल तेल


नेचुरल तेल बनाने के लिए सामग्री


नींबू का रस- 2 चम्मच

नारियल तेल- 2 चम्मच (ठंडा जमा हुआ)

PunjabKesari

होममेड तेल बनाने का तरीका


तेल बनाने के लिए सबसे पहले पैन में 2 चम्मच नारियल तेल को 1 मिनट तक गर्म करें। इसके बाद इसमें 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं और गुनगुना होने दें। अब इसे स्कैलप पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 30 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर बालों को शैम्पू से धो लें। इसे हफ्ते में कम से कम 2-3 बार लगाएं।

PunjabKesari

नेचुरल तेल के फायदे


नींबू में विटामिन बी, सी और फास्फोरस भरपूर मात्रा में होते हैं। ये विटामिन और मिनरल्स बालों के रोमों में पाए जाने वाले वर्णक (Pigment या रंग) की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने में सहायता करते हैं। नींबू का रस उन रोमों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है और नारियल तेल बालों के रंग को पोषित करता है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News