25 APRTHURSDAY2024 3:28:40 PM
Nari

होंठों को खूबसूरत व कोमल बनाएगा होममेड लिप ग्लॉस

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 17 Jan, 2019 01:11 PM
होंठों को खूबसूरत व कोमल बनाएगा होममेड लिप ग्लॉस

चेहरे की खूबसूरती में होंठों का बड़ा योगदान होता है। सर्दियों के मौसम में होंठों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिससे लड़कियां होंठों के लिए बाजार के केमिकल युक्त लिप ग्लॉस को इस्तेमाल करने से भी डरती हैं। ऐसे में आप नेचुरल तरीके से लिप ग्लॉस बना सकती हैं। घर में तैयार किया गया लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करके आप अपने होंठों को नर्म व मुलायम बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं घर पर लिप ग्लॉस बनाने का तरीका।

होममेड लिप ग्लॉस बनाने का जरूरी सामान

बीवैक्स या पेट्रोलियम जैली
शहद
फूड कलर
नारियल का तेल
लेवेंडर 
छोटा कंटेनर
पेपरमिंट ऑयल

PunjabKesari

लिप ग्लॉस बनाने का तरीका

एक पैन में बी-वैक्स और पेपरमिंट ऑयल को अच्छे से गर्म करें। बी-वैक्स की जगह आप पेट्रोलियम जैली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसमें 1 चम्मच तेल और चुटकी भर फूड कलर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसमें इसमें शहद या वेनिला फ्लेवर भी मिला सकती हैं। इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। आपका लिप ग्लॉस बनकर तैयार है। इसे गाढ़ा होने पर कंटेनर में डाल दें।

होंठों के लिए फायदेमंद 

इस प्राकृतिक लिप ग्लॉस आपके होंठों को सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाता है।
इससे आपके लिप कभी काले नहीं पड़ेंगे साथ ही यह लिप्स में नमी को बनाए रखेगा।

 

 

Related News