20 APRSATURDAY2024 2:02:57 AM
Nari

घर बनाएं चॉकलेट स्क्रब और स्किन को करें नैचुरली डीटॉक्स

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 08 Jul, 2018 04:31 PM
घर बनाएं चॉकलेट स्क्रब और स्किन को करें नैचुरली डीटॉक्स

बड़ों से लेकर छोटों तक, हर कोई चॉकलेट खाना पसंद करता हैं। खासकर महिलाओं की फेवरेट होती हैं चॉकलेट। कहते है कि चॉकलेट खाने से खराब मूड मिनटों में फ्रैश हो जाता हैं। वहीं इसके कई स्वास्थ लाभ भी हैं। इसके अलावा चॉकलेट चेहरे की कई प्रॉबल्म को दूर करने में भी कारगर है। अगर आप भी अपने चेहरे डीटॉक्स करने से साथ-साथ डेड स्किन से निजात पाना चाहते है तो चॉकलेट पाउडर का इस्तेमाल करें। आज हम आपको चॉकलेट से  स्क्रब और फेस पैक बनाना सिखाएंगे जो आपकी स्किन को काफी फायदा पहुंचाएगे। 

 


चॉकलेट स्‍क्रब बनाने का तरीका 

PunjabKesari
सामग्री 
- 2 चम्‍मच चॉकलेट पाउडर
- 1 चम्‍मच चीनी
- जरूर अनुसार पानी 

 

विधि 
इन तीनों चीजों को बाउल में मिलाकर मिक्सचर तैयार करें। फिर इसे चेहरे पर लगाकर हाथों से 2-3 मिनट तक स्क्रब करें। स्क्रब करने के बाद चेहरे को साफ पानी से धोएं। दरअसल, चॉकलेट में एंटी ऑक्‍सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे स्किन डीटॉक्स होती है और चेहरा स्मूद बना रहता हैं। 

 

 
चॉकलेट फेस पैक बनाने का तरीका 


सामग्री 
- 2 चम्‍मच चॉकलेट पाउडर
- 1 चम्‍मच शहद
- 3 चम्‍मच दूध

 

विधि 
चॉकलेट फेस पैक बनाने के लिए चॉकलेट पाउडर में 1 चम्‍मच शहद मिलाएं। इसके बाद 3 चम्‍मच दूध डालें। अच्छी तरह मिक्स करने के बाद मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर लगाने के 15 मिनट बाद ठंडे पानी से साफ कर लें। 
आपकी डेड स्किन दूर होगी और स्किन के सेल्स बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News