24 APRWEDNESDAY2024 9:56:47 AM
Nari

दांत होंगे अपने आप सफेद, फॉलो करें ये रूल्स!

  • Updated: 15 Feb, 2017 12:08 PM
दांत होंगे अपने आप सफेद, फॉलो करें ये रूल्स!

सेहत: दांत हमारी खूबसूरती के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी असर डालते हैं, जहां दांतों का पीलापन हमारी मुस्कान में रूकावट डालते है वहीं इसमें जमे बैक्टीरिया कई रोगों को बुलावा देते हैं। सही तरह से दांतों की केयर न करने से, वहां पीले रंग की परत जम जाती है, जिसको जितना मर्जी साफ करने की कोशिश करें वह परत आसानी से हटने का नाम नहीं लेती, जिस वजह से दांत खराब लगने लगते है।  इसलिए अपने स्वास्थ्य और दांतों की खूबसूरती का ध्यान रखते हुए अपनी कुछ आदतों में सुधार लाएं। 

 

1. ओरल सफाई

सुबह ब्रश करने से ही दांतों की सफाई नहीं होेती है, बल्कि दिन में 2 बार अच्छे से ब्रश करें। अगर आप रोजाना ऐसे करेंगे तो इससे दांतों पर पड़े दाग और उनका पीलापन दूर रहेंगा। 

2. दांतों पर कुछ जमने ना दें

अक्सर खाते समय दांतों पर कुछ न कुछ जम जाता है, जिससे दांतों की सतह रफ होने लगते है। इसलिए खाने के बाद कुल्ला करें। इससे दांतों पर जमा कोई भी चीज साफ हो जाती है। साथ ही दांत स्वस्थ बने रहते है। 

3. बेकिंग सोडा

कई बार ऐसा होता है कि दांतों पर काले रंग की लाइनें पड़ जाती है। ऐसे में रोजाना ब्रश करने के बाद बेकिंग सोडा से अपने दांतो को साफ करें। इससे दांत पर जमो दाग-धब्बे दूर होंगे। 

4. गाजर खाएं

दांतों के बेक्टीरिया मुक्त रखने के लिए गाजर का सेवन करें क्योंकि गाजर में मौजूद रेशे दांतों की अच्छे से सफाई कर देते है।  

5. हल्दी इस्तेमाल 

हल्दी में नमक और सरसों का तेल मिलाकर दांतों में मंजन की तरह मलें । इससे दांतों की गंदगी साफ हो जाती है और पीलापन भी गायब हो जाएगा। 

6. दांतों का चेकअप 

समय-समय पर दांतों का चेकअप करवाते रहें और डॉक्टर की सलाह लेते रहें। 
 

Related News