19 APRFRIDAY2024 3:19:08 PM
Nari

काले अंडरआर्म्स से पाना है छुटकारा तो ट्राई करें ये नुस्खे

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 28 Jul, 2018 04:16 PM
काले अंडरआर्म्स से पाना है छुटकारा तो ट्राई करें ये नुस्खे

काले अंडरआर्म्स की वजह से महिलाएं स्लीवलेस पहनने से हिचकिचाती हैं। कुछ लोगों के अंडरआर्म्स बचपन से ही काले होते हैं, जबकि उम्र बढ़ने, शेव करने से, कॉस्मेटिक उत्पाद का इस्तेमाल करना,  डेड-सेल्स के कारण भी अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं। काले अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए महिलाएं कई तरीके अपनाती हैं। मगर उसे भी कोई फायदा नहीं होता। एेसे में आप कुछ घरेलू चीजों को अपनाकर आसानी से डार्क आर्म्स से छुटकारा पा सकते हैं। 

 

1. नींबू
डार्क अंडर आर्मस से छुटकारा पाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण पाए जाते है जो स्किन को साफ करने का काम करते हैं। रोजाना 5 मिनट तक नींबू को डार्क स्किन पर लगाएं। नींबू लगाने से कुछ ही मिनटों में फर्क दिखाई देने लगेगा। 

 

2. दूध और केसर
रात को सोने से पहले डार्क एरिया में दूध और  चुटकीभर केसर मिलाकर लगाएं और सुबह इसको धो लें। रोजाना एेसा करने से ना केवल अंडरआर्म्स गोरो होंगे बल्कि बैक्टीरिया भी खत्म होंगे। 

PunjabKesari

3. सिरका
सिरका भी डार्क एरिया को साफ करने का काम करता है। 2 चम्मच सिरके में बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स में लगाएं। अब इसको अच्छे सुखने दें। जब यह अच्छे से सूख जाएं तो इसको ठंडे पानी से धो लें। इस प्रकिया को हफ्ते में 3 बार दोहराएं।

 

4. खीरा
खीरे का इस्तेमाल करके भी डार्क अंडरआर्म्स को गोरा बनाया जा सकता है। खीरे में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते है जो काली स्किन को साफ करता है। खीरे को 15 मिनट तक अंडरआर्म्स में लगाएं। रोजाना एेसा करने से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा। 

 

5. एलोवेरा

PunjabKesari
एलोवेरा मे एलेसिन नामक तत्व होता है जो टायरोसिनेस नामक इंजाइम को रोकता है। जब यह इंजाइम रूकता है तो स्किन का रंग हल्का  होने लगता है। अंडरआर्म्स पर ताजी एलोवेरा रगड़े। कुछ दिन तक एेसा करने से अंडरआर्म साफ होनी शुरू हो जाएंगी।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News