25 APRTHURSDAY2024 5:39:43 AM
Nari

दांतों के जिद्दी से जिद्दी दर्द से निजात दिलाएंगे ये आसान और असरदार नुस्खे

  • Updated: 01 Jun, 2018 11:24 AM
दांतों के जिद्दी से जिद्दी दर्द से निजात दिलाएंगे ये आसान और असरदार नुस्खे

बढ़ती उम्र में दांतों का कमजोर होकर दर्द रहना आम है लेकिन बदलते लाइफस्टाइल में दांत दर्द की शिकायत नौजवानों और छोटे बच्चों को भी रहती हैं। ज्यादा मीठा या अन्य कोई ऐसी चीज खाने से भी दांतों में दर्द होने लगता हैं। ऐसे में कई बार मसूड़ों में सूजन और खून भी निकलने लगता हैं और दर्द इतना असहनीय हो जाता है कि खान-पीना तक मुश्किल हो जाता हैं। बहुत से लोग मैडीकल से मिलने वाली दर्द निवारक दवाओं का सेवन करते हैं लेकिन आज हम आपको दांत दर्द से निजात दिलवाने वाले कुछ घरलेू नुस्खों के बारे मं बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आपको तुरंत राहत मिलेगी। 

 


1. नमक का पानी 
नमक का पानी एक  एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक है और दांत दर्द को ठीक करने का सबसे आसान और असरदार नुस्खा है। 1/2 छोटा चम्मच नमक गर्म पानी के गिलास में मिलाकर इसे माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करें। इससे सूजन के साथ दांत दर्द की समस्या भी दूर होती है। 

 

2. हाइड्रोजन पेरोक्साइड
हाइड्रोजन पेरोक्साइड एक दर्द निवारक दवा हैं, इससे न केवल प्लाक कम होता है बल्कि मसूड़ों से निकलना भी बंद हो जाता हैं। इसे भी नमक के पानी की तरह माउथवॉश  की तरह इस्तेमाल करें। इसको इस्तेमाल करने के लिए बराबर मात्रा में पानी और  3% हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिलाएं। फिर इस पानी के साथ कुल्ला करें। 

 

3. लौंग या इसका तेल
लौंग भी दांत के दर्द से निजात दिलाने में मदद करती हैं। लौंग में यूजीनॉल होता है, जो नैचुरल एंटीसेप्टिक हैं। जिस दांत में दर्द हो रहा हो वहां एक लौंग को रखकर उसका अर्क चूंसते रहे। इसके अलावा आप चाहे तो लौंग के तेल की लगभग 2 बूंदे दांत पर डालें। इससे दांत का दर्द नैचुरली कम हो जाएगा। 

 

4. ठंडी सिकाई
ठंडी सिकाई करने से किसी भी प्रकार का दर्द कम हो सकता हैं। एक बर्फ पैक का प्रयोग करें या एक प्लास्टिक थैले में बर्फ डालें और कम से कम 15 मिनट तक दांतों की सिकाई करें। इससे सूजन कम होगी और दांत दर्द भी गायब हो जाएगा। 

 

5. लहसुन
लहसुन अपने औषधीय गुणों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है और दर्द से राहत दिलाने में मदद करता हैं। इसका पेस्ट बनाकर प्रभावित क्षेत्र में लगाए या लहसुन की कली लेकर धीरे-धीरे चबाएं। ऐसा आप हफ्ते में कई बार कर सकते हैं, जबतक दांत दर्द अच्छे से न दूर हो जाए। 
 

6. अमरूद के पत्ते
अमरूद के पत्तों में एंटी-इंफ्लामेटरीऔर एंटी-माइक्रोबियल होते हैं, जिससे न केवल दांतों का दर्द कम होता है बल्कि मुंह का अल्सर और मसूड़ों की सूजन में भी राहत मिलती हैं। अमरूद की पत्तियों को चबाएं या इनको पानी में उबालकर माउथवॉश की तरह भी इस्तेमाल करें।

 

7. व्हीट-ग्रास
व्हीट-ग्रास में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो दांतों की सड़न और दर्द को रोकने में मददगार हैं। अच्छे परिणाम के लिए आप चाहे तो व्हीट-ग्रास सीधे चबाए या फिर इसके रस का इस्तेमाल माउथवॉश की तरह करें। इससे मसूड़ों के बैक्टीरिया दूर होंगे। 

 

8. प्याज 
प्याज में फाइटोकेमिकल्स गुण होते हैं जो दांतों की इंफैक्शन और दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसका उपयोग करने का सबसे अच्छा तरीका है कि प्याज का एक टुकड़ा काटकर प्रभावित दांत पर रखकर चबाएं। आप चाहे तो प्याज का रस निकाल कर दांतों पर लगा सकते है। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News