18 APRTHURSDAY2024 5:15:10 PM
Nari

World Breastfeeding Week: ब्रेस्ट में नहीं उतरता दूध तो क्या करें ?

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 06 Aug, 2018 11:43 AM
World Breastfeeding Week: ब्रेस्ट में नहीं उतरता दूध तो क्या करें ?

बच्चे के लिए मां का दूध अमृत से कम नहीं है। शिशु को जन्म के बाद मां का पीले रंग का दूध पिलाया जाता है। वह दूध बच्चों को कई बीमारियों से लड़के की शक्ति देता है। सबसे खास बात स्तनपान करवाने से मां और बच्चे दोनों का रिश्ता मजबूत होता है। मगर कई बार कुछ महिलाओं के स्तनों में दूध नहीं उतरता जो कि मां और बच्चों दोनों के लिए ही नुकसानदायक है। छाती में दूध उतारने के लिए महिलाएं कई तरह के तरीके अपनाती हैं। मगर उससे भी कोई फायदा नहीं होता। एेसे में आज हम आपको कुछ घरेलू तरीके बताएंगे जो आपके लिए फायदेमंद है। 


1. जीरा

PunjabKesari
अगर आपके ब्रेस्ट में दूध नहीं आता या बहुत कम आता है तो जीरा, सौंफ और मिश्री को मिलाकर एक चूर्ण बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। रोजाना 1 गिलास दूध के साथ एक चम्मच चूर्ण खाएं। एेसा करने से फायदा होगा। 

 

2. पपीता
कई बार खून की कमी के कारण भी ब्रेस्ट में दूध नहीं उतरता। एेसे में रोजाना पका  हुआ पपीता खाली पेट खाएं। 20 दिनों तक लगातार एेसा करने से दूध में वृद्धि होगी। 

 

3. मुनक्का
मुनक्का खाने से ब्रेस्ट में दूध उतरने लगता है। जिन महिलाओं को ब्रेस्ट में दूध ना की समस्या हो उनको रोजाना 10-12 मुनक्का का सेवन करना चाहिए। कुछ ही दिनों में फायदा होगा। 

 

4. प्याज

PunjabKesari

अगर आपके स्तनों में से भी दूध नहीं उतरता तो रोजाना 1 कच्चे प्याज का सेवन करें। इससे आपको कुछ समय में ही फर्क दिखने लगेगा।

 

5. चना
चना खाने से भी ब्रेस्ट में दूध आने लगता है। रोजाना रात को 50 से 60 ग्राम काबुली चने दूध में भिगोने के लिए रख दें। सुबह दूध अलग कर लें और चने चबा-चबाकर खाएं। रोजाना एेसा करने से भी स्तनों में दूध आने लगेगा। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News