16 APRTUESDAY2024 10:36:15 PM
Nari

प्राइवेट पार्ट की इंफैक्शन और खुजली का इन तरीकों से करें इलाज

  • Updated: 04 Aug, 2017 10:43 AM
प्राइवेट पार्ट की इंफैक्शन और खुजली का इन तरीकों से करें इलाज

वैजाइनल इंफैक्शन एक ऐसी समस्या है जिससे ज्यादातर महिलाएं परेशान रहती है। इसे एक प्रकार से फंगस इंफैक्शन भी कहा जा सकता है। वैजाइनल इंफैक्शन ज्यादातर प्राइवेट पार्ट की अच्छे से सफाई न होना, टाइट पैंटी पहनना या खुशबूदार चीजों का इस्तेमाल करना आदि से हो सकता है। इससे प्राइवेट पार्ट में जलन, खुजली आदि समस्या हो सकती है। ज्यादातर महिलाएं इस विषय पर डॉक्टर से बात बात करने से झिझकती है, जिस वजह से यह परेशानी धीरे-धीरे बढ़ती जाती है। अगर आप भी वैजाइनल इंफैक्शन से परेशान है तो इन घरेलू तरीकों से इसका इलाज कर सकते है।

 

दही 
दही में अच्छेबैक्टीरिया होते है जो प्राइवेट पार्ट की इंफैक्शन को दूर करते है और अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बनाएं रखते है। दही को रूई की मदद से 2 घंटे तक प्राइवेट पार्ट पर लगाएं और गुनगुने पानी से इसकी सफाई करें। इसके अलावा आहार में भी दही का सेवन करें। 

नारियल तेल 
नारियल तेल में ऐसे गुण होते है जो संक्रमण को दूर करने का काम करते है। इसलिए नारियल तेल को दिन में 2-3 बार प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इसके अलावा अपनी डाइट में भी नारियल तेल का इस्तेमाल करें। 

एप्पल साइडर विनेगर 
2 कप पानी में 3 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। फिर इस पानी से प्राइवेट पार्ट की सफाई करें। इससे इंफैक्शन और खुजली की समस्या दोनों में ही राहत मिलेगी। 

एलोवेरा 
2 बड़े चम्मच एलोवेरा जैल और 1 कप संतरे के रस को सादे पानी मिलाएं। कुछ दिनों तक इस पानी का सेलव करें। इससे पाइवेट पार्ट की इंफैक्शन दूर होगी।
 

Related News