23 APRTUESDAY2024 10:51:15 AM
Nari

पिंपल्स छोड़ गए हैं चेहरे पर भद्दे निशान तो क्या करें?

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 23 Jul, 2018 01:22 PM
पिंपल्स छोड़ गए हैं चेहरे पर भद्दे निशान तो क्या करें?

युवावस्था में चेहरे पर पिंपल्स निकलना एक आम बात है। मगर हार्मोन में गड़बड़ी, जैनेटिक कारण, गंदी त्वचा, ऑयली स्किन, ज्यादा तनाव लेना, प्रदूषण, धूल-मिट्टी और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से भी पिंपल्स निकलने लगते हैं। कुछ समय के बाद पिंपल्स तो चले जाते हैं पर उसके निशान चेहरे पर रह जाते हैं, जो किसी के भी चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। अपने चेहरे को बेदाग बनाने के लिए वह कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। मगर उनसे भी ज्यादा फायदा नहीं होता। ऐसे में आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके पिपंल्स के निशानों को मिटा सकते हैं।

1. पपीता
पिंपल्स से पड़े निशानों को हटाने के लिए पपीते का इस्तेमाल करें। सबसे पहले 1 ताजा पपीता लेकर उसको अच्छे से मैश कर लें। पपीते को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। 

 

2. बेकिंग सोडा
1 चम्मच बेकिंग सोडे में गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से पिपंल्स और उसके निशान दोनों गायब हो जाएंगे। 

 

3. चंदन पाउडर
चंदन पाउडर भी पिंपल्स को हाटने और उसके निशान मिटाने के लिए बहुत फायदेमंद है। चंदन पाउडर को दूध और दहीं में मिक्स करके निशानों पर लगा लें। ऐसा करने से चेहरा एक दम बेदाग हो जाएगा। 

 

4. नींबू का रस
नींबू में नेचुरल ब्लीच होता है। जो रंग साफ करने के साथ पिंपल्स के निशानों को दूर करता है। नींबू के रस में हल्दी और एलोवेरा जेल मिलाकर दाग-धब्बाों पर 20 मिनट के लिए लगा लें। अब चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। 

 

5. आलू
आलू भी पिंपल्स से पड़े निशानों को दूर करने का बेस्ट तरीका है। 1 आलू को पीसकर उसमें 1 टेबलस्पून शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को तकरीबन 15 मिनट चेहरा पर लगाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। 

 

6. एलोवेरा जेल 
मुंहासों के साथ इसके दाग-धब्बों को हटाने के लिए एलोवेरा जेल हैल्पफूल हैं। एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाकर उंगलियों से धीरे-धीरे मालिश करें। 15 मिनट इसे एेसा ही रहने दें। इसके बाद चेहरे को धो लें। एेसा करने से ब्लैकहैड्स की परेशानी भी दूर हो जाती है।

 

7. टमाटर
टमाटर में पाया जाने वाला लाइसोपीन नामक एंटीआक्सीडेंट स्किन को हैल्दी रखने और चेहरे के कालेपन, ब्लैकहेड्स को दूर करने का काम करता है। ताजे टमाटर के जूस को चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं और 1 घंटे बाद धो लें। 

 

 

ऑयली स्किन के लिए टिप्स

 

ऑयली स्किन वाले लोगों के चेहरे पर बहुत जल्दी पिंपल्स निकल आते हैं। पिंपल्स तो कुछ दिनों के बाद गायब हो जाते हैं। मगर उनके निशान चेहरे पर वैसे ही रह जाते हैं। चेहरे पर पड़े दाग-धब्बों को दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

 

नींबू के रस में थोड़ा-सा पानी मिला लें। अब तकरीबन 8 से 10 मिनट तक इस मिश्रण से चेहरे की मसाज करें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। 

 

एग व्हाइट में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। अब ताजे पानी से चेहरा धो लें। 

 

चेहरे से ऑयल को हटाने के लिए जीतना हो सके उतना पानी पीएं। इसके साथ ही फ्राई फूड्स का सेवन ना करें। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News