19 APRFRIDAY2024 4:57:50 AM
Nari

बिना साइड-इफेक्ट, चम्मच से दूर करें आंखों की सूजन

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 05 Oct, 2018 11:56 AM
बिना साइड-इफेक्ट, चम्मच से दूर करें आंखों की सूजन

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में आंखों का बहुत योगदान है। मगर देर तक काम करने, गलत खानपान, टेंशन या भरपूर मात्रा में नींद ना लेने से आंखों के नीचे सूजन आने लगती है, जो किसी भी इंसान की पर्सनेलिटी को खराब कर देती है। एेसे में पफी आईज से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के केमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे समस्या कम होने की जगह बढ़ने लगती है। एेसे में आप कुछ घरेलू चीजों से भी पफी आईज से छुटकारा पा सकते हैं। 


1. चम्मच 
1 चम्मच को फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें। इसके बाद ठंडे चम्मच को आंखों पर लगाएं। कुछ देर एेसा करने से पफी आईज ही नहीं डार्क सर्कल्स से भी छुटकारा मिलेगा। 

PunjabKesari
2. ग्रीन टी
लगातार कंप्यूटर या फिर मोबाइल का इस्तेमाल करने से आंखों में सूजन आ जाती है। इससे राहत पाने के लिए पानी में ग्रीन टी उबाल कर इसे बर्फ की तरह जमा लें। इससे आंखों के आसपास मसाज करें। 


3. खीरा
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खीरा आंखों की सूजन को कम करने में सहायक है। खीरे को छोटी-छोटी स्लाइस में काटकर आंखों पर लगाएं। इससे आखों को ठंडक पहुंचती है और सारी थकान दूर हो जाती है। 


4. कॉफी पाउडर
1 चम्मच कॉफी पाउडर में 2 चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को आंखों के नीचे 5 से 10 मिनट लगाने के बाद धो लें। कुछ ही देर में आपको फर्क महसूस होगा। 

PunjabKesari
5. नमक
नमक से भी पफी आईज से राहत पाई जा सकती है। 1 टेबलस्पून नमक को 2 कप पानी में डालकर गुनगुना होने तक गर्म करें। फिर कॉटन के कपड़े से नमक वाले पानी को आंखों के नीचे लगाएं। इस प्रक्रिया को लगातर 5 मिनट तक करें। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News