20 APRSATURDAY2024 1:32:33 PM
Nari

सैलून को कहें ना, घर बैठे एेसे पाएं शाइनी स्ट्रेट हेयर

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 29 Aug, 2018 10:41 AM
सैलून को कहें ना, घर बैठे एेसे पाएं शाइनी स्ट्रेट हेयर

बाल सेट करने के उपाय : आजकल बालों को स्ट्रेट करने का बहुत फैशन चल रहा है। लड़कियां अपने कर्ली हेयर्स को सैलून जाकर सीधा करवा रही हैं। मगर हर बार सैलून जाकर बालों को स्ट्रेट करना महंगा पड़ता है। इसके साथ ही स्ट्रेटनिंग मशीन या कैमिकल का इस्तेमाल करने से बालों को काफी नुकसान होता है। एेसे में बालों को हैल्दी रखने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

 

तो आइए जानते हैं वह घरेलू चीजें जिनसे बालों को स्ट्रेट किया जा सकता है। 

 


1. एलोवेरा और ऑयल पैक

PunjabKesari
बालों को स्ट्रेट करने के लिए एलोवेरा और ऑयल पैक का इस्तेमाल करें। आधा कप एलोवेरा में 2 चम्मच तेल मिलाकर कम से कम 1 घंटे तक बालों में लगाएं। इसको लगाने से कुछ ही दिनों मे कर्ली हेयर से छुटकारा मिलेगा। 

 


2. दूध और अंडे का पैक
1 कप दूध में 1 अंडा मिलाकर हेयर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को कम से कम 1 घंटे तक बालों में लगाएं। फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। हफ्ते में कम से कम 2 बार यह पैक बालों में लगाएं। कुछ दिनों में आपके कर्ल्स गायब हो जाएंगे।

 

 

3. मुल्तानी मिट्टी

PunjabKesari
मुल्तानी मिट्टी से बालों को आसानी से स्ट्रेट किया जा सकता है। पुराने जमाने में लोग बालों को धोने के लिए शैंपू का नहीं बल्कि मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते थे। अगर आप भी कर्ली बालों को सीधा करना चाहते हैं तो मुल्तानी मिट्टी पैक लगाए। 

 

 

4. मेथी और नारियल तेल
मेथी तथा नारियल तेल का मास्क स्ट्रेट बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। पैक बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच मेथी पाउडर में 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल मिलाकर बालों पर लगाएं। इस मास्क को लगाने से बालों को बांऊस मिलेगा और बाल लंबे समय तक स्वस्थ रहेंगे। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News