23 APRTUESDAY2024 12:58:25 PM
Nari

दस्त से मिलेगी मिनटों में राहत,अपनाये ये घरेलू नुस्खे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 03 May, 2018 06:31 PM
दस्त से मिलेगी मिनटों में राहत,अपनाये ये घरेलू नुस्खे

दस्त का इलाज : गर्मियां शुरू होते ही कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती है। कई बार गलत खान-पान के कारण दस्त की समस्या हो जाती है। अगर समय रहते दस्त का इलाज न किया जाए तो इससे शरीर में पानी कमी भी हो सकती है। शरीर को स्वस्थ रखने और दस्त से राहत पाने के लिए कुछ घेरलू नुस्खे अपनाएं। इनको अपनाने से जल्द ही दस्त से राहत मिलेगी। 

दस्त रोकने के उपाय

1. दस्त से राहत पाने के लिए 5 ग्राम जीरा और 5 ग्राम सौंफ लेकर उसे पीस कर चूर्ण बनाएं। फिर 1 गिलास पानी के साथ इसका 1 चम्मच लें।

2. दस्त लगने पर ईसबगोल को दही में डाल कर खाएं।

3. इस समस्या के होने पर 4 कप पानी में 4 छोटी इलायची डाल कर तब तक उबालें जब तक पानी 3 कप न रह जाएं। अब इसे ठंडा करके दिन में हर 4 घंटे के बाद इसे पीएं।

4. जामुन के पत्तों को सूखा कर पीस लें और फिर इसमें 1/4 चम्मच सेंधा नमक मिला कर इसे दिन में 2 बार खाएं।

5. खूनी दस्त लगने पर गाय के दूध से बना मक्खन काफी फायदेमंद होता है। इस उपाय को करने के 10 से 15 ग्राम मक्खन खाएं और साथ में 1 गिलास लस्सी पीएं।

6. पेट की गर्मी और दस्त रोकने के लिए 7-8 सिंघाड़े खाएं और 1 गिलास लस्सी का सेवन करें।

7. संतरे के छिलके सूखा लें और पीस कर चूर्ण बनाएं। इसी तरह मुनक्का के सूखे बीज पीस कर चूर्ण बना लें। अब इन दोनों की बराबर मात्रा लेकर पानी में घोल कर पीएं।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News