23 APRTUESDAY2024 10:19:41 AM
Nari

गंजेपन का पक्का इलाज, नहीं झड़ेंगा एक भी बाल!

  • Updated: 28 Mar, 2017 05:25 PM
गंजेपन का पक्का इलाज, नहीं झड़ेंगा एक भी बाल!

ब्यूटी: बाल औरत का असली गहना होते हैं। बालों के बिना एक औरत की कल्पना करना नामुमकिन है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं चाहती है कि उनके बाल सुंदर घने और लंबे हो। आजकल झड़ते बालों की समस्या हर किसी को परेशान कर रही है। यह समस्या केवल औरतों में ही नहीं बल्कि मर्दों के लिए भी परेशानी का कारण बनी हुई है। ज्यादातर लोग झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए कई हेयर प्रॉड्क्ट का इस्तेमाल करते है, जिससे बालों का झगना बंद होने के बजाएं और बढ़ जाता है। वहीं ज्यादातर पुरूषों में गंजेपन की समस्या होती है, जो उनकी पर्सनैलिटी को काफी प्रभावित करती है। आज हम एक घरेलू उपाय बताने जा रहे है, जिसे पुरूष और महिलाएं दोनों इस्तेमाल कर सकते है और बालों की समस्या से निजात पा सकते है। 


जरूरी सामग्री

- 100 ग्राम कलौंजी
- 3-4 लीटर पानी
 
तेल बनाने का तरीका 

सबसे पहले कलौंजी को अच्छे से पीस लें। एक बाउल लेकर उसमें थोड़ा-सा पानी मिलाकर पिसी हुई कलौंजी को डाल दें। अब उस पानी को उबालने के लिए आंच पर रख दें। इसे तब तक पकाएं, जब तक पानी पक कर आधा न हो जाएं। अब तेल पानी के ऊपर आ जाएगे। फिर उसे ठंडा होने के लिए रख दें। इस पानी के ऊपर तैर रहे तेल को किसी बाउल में इकट्ठा कर लें। अब को रोजाना अपने बालों पर लगाएं। इससे हफ्तेभर में बालों की समस्या दूर हो जाएगी।  

 

Related News