25 APRTHURSDAY2024 6:29:19 AM
Nari

स्वास्थ्य रहने के लिए अचूक हैं, नानी मां के ये नुस्खे

  • Updated: 02 Dec, 2016 01:44 PM
स्वास्थ्य रहने के लिए अचूक हैं, नानी मां के ये नुस्खे

घरेलू नुस्खे: शरीर के स्वास्थ्य रखने के लिए अच्छे खान-पान का होना बहुत जरूरी हैं।कई बार गलत खान-पान या फिर मौसम में बदलाव के कारण सेहत संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए आप नानी मां के कुछ घरेलू और असरदार उपाय अपना सकते हैं। 


1.बच्चों की सर्दी-जुखाम
ठंड के मौसम में बच्चों को सर्दी-जुकाम होने पर तुलसी का रस, अदरक का रस और शहद मिलाकर दें। इससे आराम मिलेगा।

2. अपच से आराम
अपच से परेशान हैं तो अनानास पर काला नमक और काली मिर्च छिड़क कर खाएं। इससे खाना आसानी से पचना शुरू हो जाएगा। 

3. सूजन और दर्द
जोड़ों की दर्द या सूजन से परेशान हैं तो गुड़हल के फूल का पेस्ट बनाकर दर्द और सूजन पर लगाएं। 

4. मुंह के छाले
मुंह के छाले होने पर इलायची के पाऊडर में शहद मिलाकर लगाएं। इसे दिन में 3-4 बार लगाने से राहत मिलती है। 

5. मोटापा घटाएं
मोटापे से परेशान हैं तो कच्चे नारियल का इस्तेमाल करें। कच्चे नारियल में फैट नहीं होता। 

6. पैरों की ऊंगुलियों में सूजन
सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोगों के पैरों और हाथों की ऊंगुलियां सूज जाती हैं। एेसे  में मटर को पीसकर काढा तैयार कर लें। मटर के काढे में सरसों का तेल डालकर ऊंगुलियों को धोएं।   

7. आंखों की रोशनी तेज
रोजाना लोबिया के हरे बीजों को गुड़ के साथ खाने से आंखों का रोशनी तेज होती है। 

8. दस्त में लाभदायक
दस्त होने पर दही में जीरा पाऊडर मिलाकर सेवन करने से फायदा मिलता है। 
 

Related News