इन दिनों बॉलीवुड में वेडिंग सीजन चल रहा है। एक्ट्रेस सोनम कपूर, नेहा धूपिया के बाद एक्टर हिमेश रेशमिया अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड सोनिया कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधे।
हिमेश ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने शादी की तस्वीर शेयर की और साथ में कैप्शन लिखा Togetherness is bliss!। तस्वीर में हिमेश ने गोल्डन शेरवानी वियर की थी।
वहीं, सोनिया ने पेस्टल कलर का लहंगा वियर किया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। लहंगे के साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की।
खबरों के अनुसार, हिमेश और सोनिया ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की। शादी में कुछ खास दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। आपको बता दें कि हिमेश की यह दूसरी शादी है। 2016 में उन्होंने अपनी पहली वाइफ कोमल को तलाक दिया था।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP