बढ़ते स्ट्रेस और गलत खान-पान के चलते हाई बी. पी. की समस्या आम होती चली जा रही है। यहां तक कि बच्चे भी अब इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। हाई बी. पी. से बचने के लिए आपको अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। तो चलिए बात करते हैं उन 5 चीजों की जिनका सेवन हाई बी पी के मरीजों को बिल्कुन नहीं करना है।
कॉफी
कॉफी पीने से बॉडी का ब्लड प्रेशर बहुत जल्द शूट अप करता है। यदि ब्लड का प्रेशर तेजी से बॉडी में काम करने लगे तो सिर दर्द, चक्कर और कई बार तो नाक में से खून आने की समस्या तक हो जाती है।जिससे इंसान की जान तक को खतरा बन सकता है। ऐसे में आज से ही हाई बी पी के पेशेंट कॉफी का सेवन करना छोड़ दें।
अचार
भारतीय लोग अचार खाना बहुत पसंद करते हैं। मगर इन खट्टी और तेल युक्त चीजों को खाने की एक उम्र सीमा होती है। यदि आप 40 के बाद आचार जैसी मसाले वाली चीजों का सेवन करत रहेंगे तो आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
शराब
अल्कोहल का सेवन भी हाई बी पी की वजह बनता है। शराब का सेवन हमारे रक्त नलिकाओं को डैमेज कर हमारी सोचने समझने की शक्ति कमजोर कर देता है। ब्लड प्रेशर बढ़ाने के साथ-साथ शराब का सेवन शरीर के कोलेस्ट्रोल लेवल को भी हिला देता है। ऐसे में शराब का सेवन करने से हमेशा बचना चाहिए।
इंस्टेंट फूड प्रोडक्ट्स
भूख लगी है तो 2 मिनट में तैयार होने वाले नूडल्स और अन्य फूड्स जैसे कि फ्रेंच फ्राइज का अत्य़धिक सेवन ब्लड प्रेशर को हाई करने के लिए जिम्मेदार है। इंसटेंट खाने में मौजूद प्रोपलाइन ग्लाइकोल नामक तत्व बॉडी को एक नहीं अनेकों तरीके से नुकसान पहुंचाता है।
ड्राई फ्रूट्स
सूखे मेवों की तासीर बहुत गर्म होती है। वैसे तो लोग ज्यादातर इनका सेवन सर्दियों में ही करते हैं। मगर हाई बी पी पेशेंट्स को इनका सेवन किसी भी सीजन में नहीं करना चाहिए। खासतौर पर भीगी हुई किशमिश। किशमिश खाने से रक्त कोशिकाओं में गर्मी उत्पन्न होती है। जिससे रक्त का बहाव तेजी से बढ़ने लगता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP