प्रेगनेंट औरतों को रोजाना किसी न किसी नई हैल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा प्रॉब्लम खानपान से संबंधित होती हैं। कभी खाने का दिल नहीं करता तो कभी कुछ। ऐसे में यह लेख मां बनने वाली औरतों के लिए फायदेमंद होगा। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जो भूख और सीने की जलन से तो राहत देगा ही साथ में एनर्जी भी भरपूर मिलेगी। अक्सर मां बनने के दौरान औरतों की भूख मर जाती है। इन ड्रिंक्स का सेवन करने से उन औरतों की भूख संबंधित समस्याएं दूर होंगी।
प्रेग्नेंसी में क्यों जरुरी हैं हैल्दी ड्रिंक्स ?
गर्मी के मौसम में डीहाईड्रेशन की संभावना ज्यादा होती है, जिससे मां और बच्चे दोनों को नुकसान होने का खतरा बन जाता है। ऐसे में फाइबर और प्रोटीन युक्त ड्रिंक्स का सेवन अधिक से अधिक करें। इनका सेवन करने से बच्चे के विकास में भी लाभ मिलता है साथ ही उसे ठंडक का एहसास होता है।
तो आइए आज हम आपको बताते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में जानते हैं...
ठंडी-ठंडी लस्सी
प्रेगनेंसी के दौरान छाछ पीना सबसे राहतमंद माना जाता है। इसके कूलिंग इफैक्टस के साथ साथ शरीर में प्रेगनैंसी के दौरान फील होने वाली गर्मी से राहत दिलाते हैं। साथ ही साथ लस्सी पीने से हमारे शरीर में लगभग 30,000 बैक्टेरिया बनते है जो हमारे खाए हुए खाने को पचाने में मदद करती हैं। लस्सी में प्रोटीन, बी कॉम्प्लेक्स, फोलिक एसिड,कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस का एक बढ़िया स्रोत है।
नारियल पानी
गर्भावस्था के पहले 3 महीने में नारियल पानी का सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है। अक्सर प्रेग्नेंट औरत को सुबह के समय जी मचलाने की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ 7वें महीने में आकर कब्ज की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। नारियल पानी इन दोनों समस्याओं में रामबाण का काम करता है।
आम-पन्ना
प्रेगनेंसी के दौरान जी मचलाना भी आम बात होती है। ऐसे में आम से तैयार होने वाली खट्टी-मीठी आम पन्ना ड्रिंक बहुत फायदेमंद होती है। स्वाद के साथ-साथ यह ड्रिंक आम के पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर होती है। जिन महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान भूख नहीं लगती उन्हें आम-पन्ना का सेवन करना चाहिए। इससे उन्हें भूख भी लगेगी।
तो यह हैं कुछ हैल्दी एंड टेस्टी ड्रिंक्स, जिलका सेवन करके आप प्रेगनेंसी के दौरान फील होने वाली एकस्ट्रा गर्मी से राहत पा सकती हैं।