20 APRSATURDAY2024 6:52:49 AM
Nari

शुगर हो या ब्लड प्रेशर, हर बीमारी का इलाज हैं आम के पत्ते

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 18 Aug, 2018 02:31 PM
शुगर हो या ब्लड प्रेशर, हर बीमारी का इलाज हैं आम के पत्ते

आम हर किसी का पसंदीदा फल है। बच्चे हो या बूढ़े हर कोई इसको बड़े ही शौक से साथ खाता है। मगर क्या आप जानते हैं आम ही नहीं इसके पत्तेे भी किसी औषधि से कम नहीं हैं। इसके पत्तों में एंटीऑक्‍सीडेंट गुण,  विटामिन ए,बी और सी होता है जो अच्छे स्वस्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। आज हम आपको आम की पत्तियों को सेवन करने का तरीका और इससे होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। 

 

इस तरह करें आम की पत्तियों का इस्तेमाल


 छोटी आकार वाली पत्तियों को अच्छे से धोने के बाद छोटे टुकड़ों में काटकर चबाना सेहत के लिए अच्छा होता है। 

इसके अलावा आम के पत्तों को रात भर गुनगुने पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट वह पानी  पी सकते हैं। 

 आप चाहें तो आम की पत्तियों को धूप में सुखा कर इसका पाउडर बनाकर भी खा सकते हैं। रोजाना इसको पानी के साथ लेने से आपको कई फायदे होंगे। 

आम की पत्तियों को खाने से होंगे ये लाभ


शुगर कंट्रोल करें कंट्रोल
अगर आप शुगर के मरीज है तो आम के पत्तों को सेवन करें। आम के पत्तों को सुखाकर उसका एक पाउडर बना लें। फिर रोजाना 1 चम्मच खाएं। इससे धीरे-धीरे आपका शुगर लेवल कंट्रोल में होने लगेगा। 

 ब्लडप्रेशर की समस्या करे दूर
आपको जानकर हैरानी होगी की आम के पत्तों से ब्लडप्रेशर की समस्या दूर होती है। आम के पत्ते को उबाल लें। नहाने वाले पानी में आम के पत्ते डाल कर नहाएं। इससे आपको ब्लडप्रेशर की समस्या से निजात मिलेगा।

 

स्थमा से दिलाएं राहत

PunjabKesari, asthma, आम की पत्तियों को सेवन,स्थमा
अस्थमा रोगियों के लिए आम के पत्तों का काढ़ा किसी औषधि। रोजाना ये काढ़ा पीने से आपको अस्थमा से राहत मिलेगी। 

 हिचकी दूर भगाएं
दिन में 1 दो हिचकी आनी ठीक रहती है। मगर यदि इससे ज्यादा हिचकियां आने लगे तो आम की पत्तियों को उबाल लें और उसके पानी से गरारे करें। गरारे करने से कुछ ही देर में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा। 

किडनी की पत्थरी
आम की पत्तियों से किडनी और गुर्दे की पत्थरी दूर होती है। इसके लिए रोजाना पत्तियों से बने पाउडर को पानी के साथ पीने से पत्थरी की समस्या ठीक हो जाती है।

 पेट की समस्या

PunjabKesari, आम की पत्तियों को सेवन, पेट की समस्या
आज के समय में 3 व्यक्ति पेट की समस्याओं से परेशान है। पेट की परेशानियों से राहत पाने के लिए आम की पत्तियों का इस्तेमाल करें। आम के पत्तों को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह उठकर इसको छान कर पी लें। इस पानी को पीने से पेट की परेशानियां दूर हो जाएंगी। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News