गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में ज्यादा फल उपलब्ध होते हैं। संतरा, अमरूद, चीकू, अनार आदि पौष्टिक फल खाने से शरीर में विटामिन, मिनरल्स, आयरन, कैल्शियम आदि की कमी पूरी हो जाती है। वहीं, गर्मी के मौसम में आम ज्यादा मिलते हैं लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं जो हर मौसम में उपलब्ध होते हैं और खाने में भी फायदेमंद हैं। इन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
खजूर
खजूर खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है इसमें पोटैशियम, कॉपर, मैंगनीज, विटामिन बी6, मैग्नीशियम के अलावा जरूरी पौष्टिक तत्व शामिल होते हैं। इसे खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। रोजाना गर्म दूध के साथ 2 खजूर खाने से ठंड़ से बचाव रहता है।
अमरूद
अमरूद सर्दी और गर्मी हर मौसम में मिल जाता है। यह फोलिक एसि़ड अच्छा स्त्रोत है। पेट और कब्ज से परेशान हैं तो अमरूद खाने से फायदा मिलता है। इसके अलावा प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने में भी अमरूद बहुत लाभकारी हैं। डायबिटीज के मरीज को अमरूद खाने से फायदा मिलता है। इसके अलावा मांसपेशियां मजबूत और तनाव दूर करने में भी अमरूद का फल बहुत फायदेमंद है।
सेब
फाइबर और विटामिन सी से भरपूर सेब शरीर में पानी की कमी पूरी करने के साथ-साथ खून की कमी भी पूरी करता है। इसे खाने से रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। रोजाना एक गिलास सेब का जूस या फिर एक सेब जरूर खाना चाहिए।
केले
हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए केला बेस्ट है। यह पोटैशियम और आयरन का भी बहुत अच्छा स्त्रोत है। कब्ज और दस्त से राहत, पाचन क्रिया दुरुस्त रखने, वजन कम करने आदि में केला बहुत फायदेमंद है। यह हर मौसम में खाया जाने वाला फल है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP