25 APRTHURSDAY2024 4:53:00 AM
Nari

संतरे के बीज फेंकने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 24 Dec, 2019 02:34 PM
संतरे के बीज फेंकने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

सर्दियों में हर कोई संतरा खाने का मजा उठाता हैं। लोग संतरे का जूस बनाकर या फिर सीधा ही इसे खाने के लिए इस्तेमाल करते है पर इसके बीजों को फेंक देते है। पर क्या आप जानते हैं कि संतरे के साथ-साथ उसके बीज भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से शरीर में आलस दूर होकर एनर्जी मिलने के साथ और भी कई लाभ मिलते है। तो चलिए आज हम आपको बताते है संतरे के बीजों से मिलने वाले कई फायदों के बारे में... 

Related image,nari

बीमारियों से बचाने में करता है मदद

संतरे के साथ इसके बीज भी कई गुणों से भरे होते हैं। इसमें पाएं जाने वाले विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व शरीर को शक्ति देने के साथ बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए हमेशा संतरे के जूस में इसके बीजों का भी इस्तेमाल जरूर करें। 

फ्लेवर के लिए होता है इस्तेमाल

संतरे के बीजों से एसेंशियल ऑयल निकाला जाता है जो केक, पानी या किसी भी खाने की चीजों में फ्लेवर देने के लिए यूज किया जाता है।

Related image,nari 

ऊर्जा का स्त्रोत

संतरे के बीज एनर्जी बूस्टर की तरह काम आते है। इसमें पाया जाने वाला पामिटिक, ओलेक और लिनोलिक एसिड आदि तत्व शरीर में होने वाली थकावट को कम कर शक्ति देने का काम करता हैं। इसके सेवन से सुस्ती और आलस दूर होता है। बॉडी का एनर्जी लेवल कई गुणां बढ़ जाने से हल्का और फ्रेश फील होता हैं।

बालों को रखता है हेल्दी

विटामिन सी से भरपूर होने से यह बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होते है। संतरे के बीजों से मिलने वाला तेल एक अच्छे कंडीशनर का काम करता है। यह स्कैल्प में खून के प्रवाह को तेज करता है। जिससे बाल जड़ों से मजबूत होने साथ तेजी से बढ़ते है। 

Image result for orange seeds,nari

सफाई करने में आता है काम

संतरे के बीजों से निकले वाले तेल का मशीनों, धातुओं, बर्तनों आदि की साफ-सफाई करने में भी यूज किया जाता है। साथ ही इसके तेल से आने वाली खूशबू पूरे घर को भी महकाने का काम करता हैं। जिससे आप घर में आने वाली बदबू से भी राहत पा सकते हैं। आप चाहे तो इसके पानी को घर पर पोछा मार कर इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News