24 APRWEDNESDAY2024 12:54:18 AM
Nari

अगस्त से लेकर सितंबर महीने तक रोजाना जरूर खाएं ये फल

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 20 Aug, 2018 01:49 PM
अगस्त से लेकर सितंबर महीने तक रोजाना जरूर खाएं ये फल

स्वस्थ रहने के लिए ताजे फलों का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। इसमें पाए जाने वाले पौषक तत्व शरीर को हैल्दी रखने का काम करते हैं। इन सुपर फूडस को मौसम के अनुसार खाना चाहिए। अगर बात अगस्त और सितंबर की करें तो इस समय मौसम में थोड़ा सा बदलाव होने लगता है। इसी वजह से इन दिनों में लोग बीमार की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। खुद को बीमारियों से बचाने के लिए इन फलों का सेवन जरूर करें। 


आइए जानते हैं वह कौन से फल हैं जिनको अगस्त और सितंबर में जरूर खाना चाहिए। 

 


1. आम
आम खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें  सैचरेटिड फैट,कोलेस्ट्रोल ,सोडियम, विटामिन विटामिन B-6, विटामिन A, विटामिन C और फाइबर भी पाया जाता है। जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं उनको मैंगो शेक बनाकर पीना चाहिए।  

 

2. जामुन

PunjabKesari, जामुन,फलों का सेवन,black berry
जामुन एक बरसाती फल है। इस खट्टा-मीठे फल में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन,कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और विटामिन्स होते हैं जो हमें हैल्दी रखते हैं। इसके साथ ही इसमें आयरन, फोलेट, पोटेशियम और विटामिन आदि पोषक तत्‍वों से भरा होता है। जामुन खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। 

 


3. अनार

PunjabKesari,  अनार, Pomegranate, fruit image
इन दिनों में अनार खाना बहुत फायदेमंद होता है। अनार खाने शरीर में खून की मात्रा पूरी होने के साथ ही रंगत में भी निखार आता है। अगर बारिश के मौसम में आपको कभी खांसी-जुकाम हो तो अनार जरूर खाएं। इसके अलावा अनार खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 

 

4. कीवी
खट्टी-मीठी कीवी खाने में जितनी टेस्टी होती है। सेहत के लिए भी उतनी ही फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले पौषक तत्व हमें हैल्दी रखते हैं। इसके साथ ही जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है उनको कीवी जरूर खानी चाहिए।

 

 

5.  नाशपती
नाशपती इस मौसम में पाई जाती है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इसको खाने से हड्डियां मजबूत होती है। डायबिटीज और दिल के मरीजो को रोजाना नाशपती का सेवन करना चाहिए। 

 

6.  चेरीज

PunjabKesari, cherry, fruit image
चेरीज खाना ज्यादातर लोगों को बहुत पसंद होता है। स्वाद से भरपूर चेरीज में कई पौषक तत्व पाए जाते हैं। इसको खाने से यूरिक एसिड की मात्रा कम होने के साथ ही जोड़ों के दर्द से राहत भी मिलती है।  

 


7. तरबूज
अगस्त के महीने में तरबूज खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। तरबूज में मिठास, पानी और विटामिन ए की मात्रा ज्यादा होती है जो त्वचा और बालों के लिए अच्छा होता है।  
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News