अजमोद का उपयोग : अजमोद (Parsley) का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एमिनो एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंजाइम, मिनरल, पोटैशियम, सोडियम, विटामिन ए, बी1, बी2, बी6 और सी के गुणों से भरपूर होने के कारण अजमोद सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को भी दूर करने में मदद करती हैं। आज हम आपको रोजाना अजमोद का जूस पीने के फायदे बताने जा रहे हैं, जोकि आपको गुर्दे, दिल और त्वचा से संबंधित कई समस्याओं से बचाने में मदद करता है। अजमोद के जूस के फायदे जानकर आप भी इसे पीना शुरू कर देंगे।
अजमोद का जूस बनाने का तरीका
अजमोद का जूस बनाने के लिए 2 स्टिक आर्गेनिक अजमोद, 2 आर्गेनिक गाजर (छिली हुई), 1 चुकंदर (छिली हुई), 1 खीरा (छिला हुआ), 1 टेबलस्पून नींबू का रस और आइस क्यूब को मिक्स करके ब्लैंडर या जूसर में डाल लें। अब इसे अच्छी तरह ब्लैंड करने के बाद गिलास में डालकर मिक्स करें। अब तुरंत इसका सेवन करें।
अजमोद के जूस के फायदे
1. दिल के रोगों में है फायदेमंद
विटामिन सी, ई, बीटा कैरोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर अजमोद के जूस का सेवन दिल को स्वस्थ और रोग मुक्त रखता है। इसके अलावा रोजाना इसका सेवन हार्ट अटैक का खतरा भी काफी हद तक कम कर देता है।
2. किडनी को करें डिटॉक्स
इसका सेवन किडनी को डिट्रॉक्स करने के साथ उसे इंफेक्शन से भी बचाता है। इससे किडनी में मौजूद अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थ यूरिन के रास्ते बाहर निकल जाते है और खून साफ होता है। इससे आप किडनी फेलियर जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं।
3. सूजन और जलन की समस्या
शरीर के कुछ हिस्सों में जलन और सूजन की समस्या होने पर इसका सेवन करें। अजमोद में मौजूद पोषक तत्व शरीर के सूजन और जलन को असानी से कम करता है।
4. त्वचा रोगों में है लाभकारी
इसका सेवन ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। जिंक, विटामिन्स, और एमिनो एसिड के गुणों से भरपूर इस जूस का सेवन पिपंल्स, मुहांसे, झुर्रियों और ढलती उम्र के निशानों को रोकने में भी मदद करता है।
5. बालों के लिए है फायदेमंद
नियमित रूप से इसका सेवन बालों की ग्रेथ बढ़ाने में भी मदद करता है। बालों की ग्रोथ के लिए विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है, जोकि इसमें भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा इससे दिमाग भी तेज होता है।