23 APRTUESDAY2024 11:22:04 AM
Nari

माइगेन को जड़ से खत्म करेगी बादाम रोगन की 2 बूंदें, जानिए अन्य फायदे

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 24 Dec, 2018 05:20 PM
माइगेन को जड़ से खत्म करेगी बादाम रोगन की 2 बूंदें, जानिए अन्य फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर बादाम को सेहत का खजाना कहा जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, फाइबर, अमीनो एसिड, तांबा, विटामिन बी, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन और स्वस्थ वसा बहुत अच्छी मात्रा में पाई जाती है। वैसे तो लोग रोजाना सुबह 5 भिगे हुए बादाम खाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका तेल भी बादाम की गिरी जितना ही फायदेमंद है। इस तेल को बादाम रोगन कहा जाता है, आइए जानें इसके फायदे।  

 

बादाम की तासीर

ड्राई फ्रूट मेें बादाम सबसे स्वादिष्ट हैं, इसका तासीर गर्म होती है इसलिए लोग इसे गर्मियों की बजाय सर्दियों में खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

 

कब डालनी हैं बूंदें

रोजाना सुबह नाक के दोनों छेदों में बादाम रोगन की दो-दो बूंदें डालें। इसके बाद उसी मुद्रा में 2 से 3 मिनट के लिए रिलैक्स होकर बैठ जाएं। 

 

बादाम रोगन के फायदे

इस तेल का इस्तेमाल छोटे बच्चे से लेकर बड़ों तक हर कोई कर सकता है। नवजात बच्चे की इस तेल से मालिश करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। 1 गिलास दूध में 2 बूंद बादाम का तेल डालकर पीने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। एक्सपर्ट के अनुसार बादाम के तेल का सेवन करने के साथ-साथ रोजाना 2 बूंद नाक में डालने से भी कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। आइए जानें, इसके फायदे। 

PunjabKesari, Almomd oil

माइग्रेन से आराम

नाक में रोजाना बादाम रोगन की 2-2 बूंद डालने से आधे सिर दर्द यानि माइग्रेन से राहत मिलती है। इससे मस्तिष्क की कोशिकाएं सही तरीके से काम करना शुरू कर देती हैं। इससे माइग्रेन की दर्द इससे धीरे-धीरे कम होनी शुरू हो जाती है। 

PunjabKesari, migran

साइनस की समस्‍या में फायदेमंद

नाक, मस्तिष्क व आंखों के अंदरूनी भाग मे जो थोड़ी-सी खोखली जगह होती है, उसे ही साइनस कहते हैं। जब मौसम में बदलाव के कारण व्यक्ति इंफैक्शन का शिकार हो जाता है तो सबसे पहले साइनस की समस्या बढ़ जाती है। इस परेशानी से राहत पाने के लिए बादाम रोगन बहुत असरदायक है। नाक में रोजाना 2-2 बूंद बादाम के तेल की डालें, जल्द आराम मिलना शुरू हो जाता है। 

 

बालों का झड़ना बंद 

बाल झड़ने की परेशानी से जूझ रहे हैं तो नाक में बादाम की 2 बूंद डालना शुरू कर दें। इससे बालों का झड़ना बंद और असमय बालों की सफेदी भी दूर होनी शुरू हो जाएगी। 

PunjabKesari, hair fall

आंखों के लिए बहुत लाभदायक 

नाक में बादाम का तेल डालने से आंखों को भी बहुत लाभ होता है। इससे कमजोर रोशनी तेज होनी लगती है। 

 

याद्दाश्‍त बढ़ाए

दिमागी कमजोरी दूर करने में भी बादाम का तेल बेस्ट है। इसका सेवन करने या फिर 2 बूंद नाक में डालने से भी बहुत लाभ मिलता है। 

PunjabKesari, Memory power

बादाम खाने का सही समय

जो लोग बादाम रोगन का इस्तेमाल नहीं करना चाहते वे इसकी गिरी का सेवन कर सकते हैं। इसका फायदा लेने के लिए बादाम की गिरी का सही समय पर सेवन करना बहुत जरूरी है।  

 

जो लोग दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं उनके लिए इसका दिन के समय सेवन करना जरूरी है।

 

किसी गेम या एथलेटिक में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं तो सुबह के समय बादाम खाएं।

 

अनिद्रा की परेशानी है तो रात को सोने से पहले बादाम का सेवन करें। नींद न आने की परेशानी दूर हो जाएगी। 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News